बिहार के 217 युवाओं को मिली नौकरी, पीएम ने दिया नियुक्ति पत्र, कहा- आपकी मनेगी डबल दिवाली

Bihar News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज धनतेरस के मौके पर देश भर के 51,236 नव चयनित युवाओं को रोजगार मेले के तहत नियुक्ति पत्र दिए हैं. बता दें कि, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से नियुक्ति पत्र दिया गया है. जिसमें पटना के 217 युवा शामिल हैं.

Bihar News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज धनतेरस के मौके पर देश भर के 51,236 नव चयनित युवाओं को रोजगार मेले के तहत नियुक्ति पत्र दिए हैं. बता दें कि, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से नियुक्ति पत्र दिया गया है. सर्वाधिक हरियाणा के युवाओं को नियुक्ति पत्र मिला है. वहीं पटना के 217 युवाओं को नियुक्ति पत्र दिया गया है.

इन विभागों में मिली नौकरी

इन नियुक्तियों में राजस्व विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, गृह मंत्रालय, रक्षा मंत्रालय, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय जैसे विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में केंद्र सरकार में SSC, एनटीपीसी सहित विभिन्न विभागों में सरकारी नौकरी पाने वाले हैं. बता दें कि, यह नियुक्ति पत्र पटना के सरदार पटेल भवन के ऑडिटोरियम में दिया गया. पटना में केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद, केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह, केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी और बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा मौजूद थे.

Also Read: कहीं दलदल तो कहीं बढ़ा है जलस्तर, पटना के घाट पर छठव्रती कैसे देंगे भगवान भास्कर को अर्घ्य?

पीएम ने कहा, आपलोगों की डबल दिवाली मनेगी

पटना में इस कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर किया गया. प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि आज देश विकसित भारत बन रहा है. वर्ष 2047 तक विकसित भारत होगा और भारत को विकसित बनाने में आप सभी नव चयनित युवाओं की अहम भागीदारी होगी.

उन्होंने सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप सभी की डबल दिवाली मनेगी. प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि भारत सरकार पिछली सरकार की अपेक्षा दोगुना सरकारी नौकरी दे रही है. साथ ही साथ स्वरोजगार के भी अवसर बना रही है.

ये वीडियो भी देखें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >