Bihar News: बिहार के 11 गंगा घाटों की बदल जाएगी सूरत! 139 करोड़ रुपए होंगे खर्च

Bihar News: पटना सिटी में गंगा किनारे 139 करोड़ रुपये की लागत से 11 घाटों का नव निर्माण किया जा रहा है. अब तक 8 घाटों का काम पूरा हो चुका है और बाकी तीन घाट जल्द बनकर तैयार होंगे. पढ़ें पूरी खबर…

Bihar News: पटना साहिब विधानसभा क्षेत्र में प्रतिदिन हजारों लोग गंगा स्नान के लिए विभिन्न मोहल्लों से घाटों पर पहुंचते हैं. उनकी सुरक्षा, सुविधा और धार्मिक आस्था को ध्यान में रखते हुए अब घाटों के नव निर्माण पर जोर दिया जा रहा है. इस दिशा में 139 करोड़ रुपये की लागत से 11 गंगा घाटों का पुनर्निर्माण कार्य किया जा रहा है, जिससे न केवल श्रद्धालुओं को लाभ मिलेगा, बल्कि पर्यटन को भी नया आयाम मिलेगा.

विधान सभाध्यक्ष और नगर विकास मंत्री ने किया निरीक्षण

मंगलवार को बिहार विधान सभाध्यक्ष नंद किशोर यादव और नगर विकास मंत्री जीवेश मिश्रा ने इन घाटों का निरीक्षण किया. उन्होंने कहा कि नागरिकों की सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए घाटों के निर्माण को तीव्र गति से पूरा किया जा रहा है. गंगा घाटों की स्वच्छता, संरचना और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक तरीके से निर्माण कराया जा रहा है.

अब तक 8 घाटों का निर्माण हो चुका है पूर्ण

नगर विकास मंत्री के अनुसार, अब तक पथरी घाट, नरकट घाट, बजरंग घाट, लोहरवा घाट, गोसाई घाट, राजा घाट, खाजेकलां घाट और कंगन घाट का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है. इन घाटों को नए डिज़ाइन और मजबूत संरचना के साथ तैयार किया गया है, जिससे बरसात और बाढ़ के समय भी श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो.

तीन घाटों का निर्माण अंतिम चरण में

43.10 करोड़ की लागत से भद्र घाट, महावीर घाट और नौजर घाट का निर्माण कार्य किया जा रहा है. मंत्री मिश्रा ने जानकारी दी कि ये तीनों घाट अगले तीन महीनों में बनकर तैयार हो जाएंगे. इसके साथ ही क्षेत्र के अन्य घाटों की मरम्मत और नए निर्माण की भी पहल की जा रही है.

गंगा घाटों से जुड़े विकास से निखरेगा शहर का स्वरूप

इन घाटों के विकास से जहां धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा, वहीं स्थानीय लोगों के लिए रोज़गार और स्वरोजगार के नए अवसर भी खुलेंगे. बेहतर सड़क संपर्क, घाटों तक पहुंचने की सुविधाएं, स्वच्छता और रोशनी की व्यवस्था से यह क्षेत्र स्मार्ट शहर की तर्ज पर विकसित होगा.

ALSO READ: Bihar News: बिहार के इस जिले में जल्द शुरू होगा एलिवेटेड कॉरिडोर का निर्माण, जाम से मिलेगी मुक्ति

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >