Bihar Nepal Border: सील हो सकती है बिहार-नेपाल सीमा, पाकिस्तान से जंग के बीच बिहार में हलचल तेज

Bihar Nepal Border: भारत पाकिस्तान के बीच जारी तनाव की वजह से बिहार में भी हलचल तेज है. नेपाल सीमा से सटी इलाकों में जांच अभियान तेज कर दी गई है. सुरक्षाबलों की तैनाती गई है. अगर तनाव बरकरार रहता है तो बिहार-नेपाल की सीमा सील की जा सकती है. पढ़ें पूरी खबर…

Bihar Nepal Border: भारत-पाकिस्तान के बीच जारी तनाव का असर अब बिहार की अंतरराष्ट्रीय सीमाओं पर साफ दिखने लगा है. किशनगंज से सटे भारत-बांग्लादेश और नेपाल सीमाओं पर सुरक्षा एजेंसियों ने चौकसी तेज कर दी है. सीमा वाले जिलों के डीएम, एसपी 726 किमी लंबी बिहार – नेपाल सीमा पर विशेष निगरानी की जा रही है. प्रशासन ने सभी सीमावर्ती चौकियों पर गहन जांच शुरू कर दी है और नेपाल में प्रवेश करने वाले लोगों की कड़ी तलाशी ली जा रही है. सीमा पार करने वालों का रिकॉर्ड भी अब बाकायदा तैयार किया जा रहा है. नेपाल की ओर से जिला सुरक्षा समिति के सदस्य लगातार निरीक्षण कर रहे हैं. 

बिहार पुलिस पूरी तरह तैयार

सशस्त्र पुलिस बल और भारतीय सुरक्षा एजेंसियां संयुक्त गश्त कर रही हैं. केंद्रीय बल, पुलिस और स्थानीय प्रशासन के अधिकारी भी शुक्रवार को नेपाल के अधिकारियों के साथ दिनभर बैठक करते रहे. डीएम एसपी ने भी एसएसबी और बीएसएफ के अफसरों के साथ बैठक किया. डीजीपी विनय कुमार ने कहा है कि राज्य की अंतरराष्ट्रीय सीमाओं पर सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद है. किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए पुलिस पूरी तरह तैयार है. 

सील हो सकती है सीमा

अंतरराष्ट्रीय सीमाओं से जुड़े बिंदुओं पर जरूरी इन्फ्रास्ट्रक्चर और सतर्कता उपाय पहले से लागू हैं. सभी जिलों के प्रशासन को एक्टिव मोड में रखा गया है. यदि तनाव की स्थिति बनी रही, तो सरकार के निर्देश पर सीमाओं को पूरी तरह सील किया जा सकता है. 

पूर्णिया में रिव्यू मीटिंग ले रहे हैं सीएम नीतीश

दूसरी तरफ, सीएम आज एक्शन मोड में दिख रहे हैं. आज पूर्णिया में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सीमावर्ती इलाके के डीएम-एसपी के साथ रिव्यू मीटिंग कर रहे हैं. मीटिंग में प्रदेश की कानून व्यवस्था और हालात चर्चा होगी. बता दें, सीएम नीतीश ने सभी सीमावर्ती जिलों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं. साथ ही बांग्लादेश बॉर्डर पर कड़ी निगरानी रखने और संदिग्धों पर तुरंत एक्शन लेने के भी निर्देश दिए हैं.

ALSO READ: India-Pak War: भारत-पाक जंग के बीच नेपाल बॉर्डर पर पहली बार पुलिस तैनात, बिहार के 7 जिलों में हाई अलर्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >