मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना: इस महीने खाते में आएंगे 20-20 हजार रुपये, मैपिंग का काम शुरू

Bihar Mukhyamantri Mahila Rozgar Yojana: बिहार में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत अप्रैल के अंत तक महिलाओं के खाते में 20-20 हजार रुपये भेजे जाएंगे. पहली किस्त से शुरू हुए रोजगार की मैपिंग हो रही है. इसके आधार पर पात्र महिलाओं को यह राशि दी जाएगी.

Bihar Mukhyamantri Mahila Rozgar Yojana: मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की दूसरी किस्त देने की तैयारी शुरू हो गयी है. अप्रैल महीने के अंत तक दूसरी किस्त के तहत 20-20 हजार रुपये महिलाओं को रोजगार के लिए दिये जायेंगे. पांच हजार रुपये खुद का लगाकर महिलाओं को रोजगार करना होगा. इसके लिए रोजगार मैपिंग का काम शुरू कर दिया गया है. पहली किस्त में दस हजार रुपये लेकर महिलाओं ने क्या रोजगार शुरू किया, इसकी मैपिंग करायी जा रही है.

जीविका एप में महिलाओं के रोजगार शुरू करने की जानकारी फीड की जा रही है. इसी मैपिंग में रोजगार शुरू करने वाली महिलाओं को चिह्नित कर दूसरी किस्त की 20 हजार रुपये की राशि दी जायेगी. इस मैपिंग के अप्रैल माह के अंत तक पूरा होने की संभावना है. यह पूरा होते ही अप्रैल माह के अंत या मई माह के शुरू में राशि महिलाओं के बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी जायेगी.

रोजगार का ट्रेनिंग शुरू

अभी राज्यभर में महिलाओं को रोजगार के लिए ट्रेनिंग दी जा रही है. पहली किस्त के दस हजार रुपये लेकर महिलाओं ने सबसे अधिक चूड़ी, राशन, नाश्ता और किराना की दुकान खोली है. बकरी पालन भी बड़ी संख्या में महिलाओं ने शुरू किया है. सिलाई मशीन खरीदकर बड़ी संख्या में कपड़े की सिलाई का काम कर गांव में ही आमदनी कर रही हैं.

1.81 करोड़ महिलाओं को मिले हैं दस हजार

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत राज्य की एक करोड़ 81 लाख महिलाओं को दस-दस हजार रुपये दिये गये हैं. ग्रामीण क्षेत्रों की अधिकांश महिलाओं को राशि दे दी गयी है. जबकि शहरी क्षेत्र में 11 लाख से अधिक महिलाओं को अभी राशि दी जानी है. नगर विकास विभाग की ओर से वेरिफिकेशन अभी किया जाना है. 31 मार्च तक शेष सभी महिलाओं को भी 10 हजार रुपये मिल जायेंगे.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

पांच किस्तों में दी जानी है राशि

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत कुल पांच किस्तों में दो लाख दस हजार रुपये मिलना है. पहली किस्त की राशि मिल गयी है. दूसरी किस्त में 20, तीसरी में 40, चौथी में 80 हजार और पांचवीं में 60 हजार रुपये की राशि ब्रांडिंग, पैकेजिंग और मार्केटिंग के लिए दी जायेगी.

इसे भी पढ़ें: बिहार STF ने नवादा में PLFI नक्सलियों की साजिश को किया नाकाम, 40 किलो विस्फोटक पकड़ा, दो गिरफ्तार

बिहार के लोग हो जाएं सतर्क, 27 मार्च तक सभी जिलों में ऐसा रहेगा मौसम का हाल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >