Bihar Monsoon Update: बिहार के कई जिलों में भारी बारिश के साथ तेज हवा चलने की चेतावनी, IMD का 5 जुलाई तक अलर्ट

Bihar Monsoon Update: बिहार में पटना, सीवान, भोजपुर, मुंगेर समेत कई जिलों में रुक-रुककर बारिश हो रही है. इस बीच कई जिलों में भारी बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है. इसके साथ ही मौसम विभाग की ओर से 5 जुलाई तक के लिए पूर्वानुमान जारी कर दिया गया है.

Bihar Monsoon Update: बिहार में इन दिनों मौसम खुशनुमा बना हुआ है. राजधानी पटना, सीवान, भोजपुर, मुंगेर के साथ-साथ विभिन्न जिलों में बारिश का दौर जारी है. इस बीच मौसम विभाग की ओर से बिहार के जिलों में भारी बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है. दरअसल, राज्य के लगभग सभी जिलों में मानसून पूरी तरह से एक्टिव है और कहीं सुबह से बादल छाए रह रहे हैं तो कहीं झमाझम बारिश लगातार देखी जा रही है.

5 जुलाई तक का मौसम

इस बीच मौसम विभाग की माने तो, पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य के कई हिस्सों में तेज हवाएं और भारी वर्षा दर्ज की गई है. हालांकि, अब फिर विभिन्न जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. इसके साथ ही मौसम विभाग की माने तो, भारी बारिश का दौर 5 जुलाई तक जारी रहेगा. इसे लेकर आपदा प्रबंधन की टीम को भी पूरी तरह से अलर्ट कर दिया गया है. तमाम परिस्थितियों पर नजर रखने की अपील की गई है.

इन जिलों में इतनी बारिश…

इधर, जानकारी के मुताबिक, रोहतास जिले के इंद्रपुरी में सबसे अधिक 9 सेंटीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई. वहीं, तेज हवाओं की बात करें तो पटना के इट्ट क्षेत्र में 44 किमी प्रति घंटा, बांका में 43, शेखपुरा में 39, पूर्वी चंपारण और सरैया में 35, भोजपुर, डुमरांव, सुखेत में 33 और खगड़िया, मधेपुरा, पूसा और सुपौल में 31 किमी प्रति घंटा की गति से हवाएं चलीं. बारिश के कारण कई जगहों पर जलजमाव की स्थिती बन गई.

किसानों से की गई अपील

तो वहीं दूसरी तरफ, किसानों से खास कर सतर्कता बरतने की अपील की गई है. उनसे बारिश के दौरान खुले जगह पर नहीं रहने की सलाह दी गई है. इसके अलावा बारिश के कारण लगातार बढ़ रहे नदियों के जलस्तर के कारण बाढ़ की संभावना बढ़ गई है. ऐसी स्थिती में एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम को भी अलर्ट रहने का आदेश दिया गया है.

Also Read: Aadra Nakshtra Bihari Thali: मानसून बिहार के लिए इसलिए होती है खास… दाल पूरी, आम और खीर का भोग लगाकर निभाते हैं परंपरा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >