बिहार को मिलेगा पहला मॉडल स्कूल, आज मुख्यमंत्री करेंगे उद्घाटन, पटना साइंस कॉलेज का भी करेंगे दौरा

Bihar Education: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पटना के पहले मॉडल स्कूल का उद्घाटन करेंगे और पटना साइंस कॉलेज का दौरा कर शैक्षणिक व्यवस्थाओं का निरीक्षण करेंगे.

पटना से अंबर की रिपोर्ट
Bihar Education:
बिहार का पहला मॉडल स्कूल रविवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा उद्घाटित किया जाएगा. दोपहर 3 बजे मुख्यमंत्री स्कूल का उद्घाटन करेंगे. इस अवसर पर पटना में दरियापुर स्थित पटना कोलिजिएट हाई स्कूल को मॉडल स्कूल के रूप में चयनित किया गया है.

आधुनिक सुविधाओं से लैस बना मॉडल स्कूल

स्कूल भवन और कक्षाओं का स्वरूप पूरी तरह बदल दिया गया है. विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए स्मार्ट क्लास, आईएसएम लैब और विज्ञान के अलग-अलग विषयों की आधुनिक प्रयोगशालाएं स्थापित की गई हैं. साथ ही शिक्षा के साथ खेल और कला संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए नए शिक्षकों की भी नियुक्ति की गई है.

पटना साइंस कॉलेज का करेंगे मुख्यमंत्री दौरा

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी (Samrat Chaudhary) रविवार शाम 4.50 बजे पटना साइंस कॉलेज का भी दौरा करेंगे. इस दौरान वे भौतिकी, भूविज्ञान, प्राणि विज्ञान और रसायन विज्ञान समेत विभिन्न विभागों का निरीक्षण करेंगे.

Bihar Education: शाम की कक्षाओं को लेकर होगी समीक्षा

मुख्यमंत्री ने पहले ही साइंस कॉलेज (Science College) में शाम की कक्षाएं शुरू करने की घोषणा की थी. इसी व्यवस्था की समीक्षा के लिए यह दौरा किया जा रहा है. इस दौरान शाम की पढ़ाई को और बेहतर बनाने के लिए आवश्यक सुधारों पर विचार-विमर्श किया जाएगा.

शैक्षणिक व्यवस्था को मजबूत करने की पहल

सरकार का उद्देश्य राज्य में उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करना है. मॉडल स्कूल और साइंस कॉलेज का यह निरीक्षण इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

Bihar Education Model School Inauguration के तहत राज्य में शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक और मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया जा रहा है. मुख्यमंत्री का यह दौरा शिक्षा के क्षेत्र में नए बदलावों की शुरुआत मानी जा रही है.

ALSO READ: मानसून में बिहार की ये 7 जगहें बन जाती हैं स्वर्ग, एक बार जाएंगे तो बार-बार जाने का करेगा मन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Karunatiwari

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इनके पास टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में अनुभव हैं. वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >