बिहार में मंत्रियों के बंगले फाइनल, यहां रहेंगे निशांत कुमार, देखिए पूरी लिस्ट

Bihar Politics: बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार के बाद अब मंत्रियों के सरकारी आवास भी तय कर दिए गए हैं. सम्राट चौधरी सरकार ने नई आवास सूची जारी की है, जिसमें स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार को चर्चित 2 देशरत्न मार्ग बंगला आवंटित किया गया है.

Bihar Politics: बिहार में सम्राट चौधरी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार के बाद अब मंत्रियों के सरकारी आवास भी तय कर दिए गए हैं. भवन निर्माण विभाग ने सोमवार को आधिकारिक आदेश जारी कर मंत्रियों को आवास आवंटित कर दिया. नई सरकार में पहली बार मंत्री बने कई चेहरों को नए बंगले दिए गए हैं, जबकि 26 मंत्रियों के पुराने आवास बरकरार रखे गए हैं. पटना के वीआईपी इलाकों हार्डिंग रोड, देशरत्न मार्ग, पोलो रोड और स्ट्रैंड रोड में कई मंत्रियों को सरकारी बंगले मिले हैं.

निशांत कुमार को मिला चर्चित 2 देशरत्न मार्ग

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार को पटना का चर्चित 2 देशरत्न मार्ग स्थित सरकारी आवास आवंटित किया गया है. इस बंगले को राजनीतिक रूप से काफी अहम माना जाता है. योजना एवं विकास मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा को गर्दनीबाग स्थित 13/20 डुप्लेक्स बंगला दिया गया है. वहीं पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेंद्र को 12 हार्डिंग रोड का आवास मिला है.

ऊर्जा मंत्री शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल, शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी और समाज कल्याण मंत्री श्वेता गुप्ता को भी वीआईपी इलाके में बंगले आवंटित किए गए हैं.

26 मंत्रियों का पुराना आवास बरकरार

सरकार ने कई वरिष्ठ मंत्रियों के पुराने सरकारी आवासों को भी यथावत रखा है. उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, बिजेंद्र यादव समेत 26 मंत्रियों के आवास में कोई बदलाव नहीं किया गया है. भवन निर्माण विभाग ने इन आवासों को 15 अप्रैल 2026 के प्रभाव से नियमित कर दिया है.

बिहार सरकार के मंत्रियों को आवंटित आवास

  • निशांत कुमार- 2, देशरत्न मार्ग
  • भगवान सिंह कुशवाहा- 13/20 गर्दनीबाग डुप्लेक्स बंगला
  • कुमार शैलेंद्र- 12, हार्डिंग रोड
  • नंदकिशोर राम- 21, हार्डिंग रोड
  • शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल- 33, हार्डिंग रोड
  • श्वेता गुप्ता- 15, हार्डिंग रोड
  • मिथिलेश तिवारी- 13, हार्डिंग रोड
  • रामचंद्र प्रसाद- 10/20 डुप्लेक्स बंगला, गर्दनीबाग
  • विजय कुमार चौधरी- 5, सर्कुलर रोड
  • बिजेंद्र यादव- 1, स्ट्रैंड रोड
  • श्रवण कुमार- 12A, नेहरू पथ
  • विजय कुमार सिन्हा- 3, स्ट्रैंड रोड
  • लेशी सिंह- 15, सर्कुलर रोड
  • रामकृपाल यादव- 12, नेहरू पथ
  • दिलीप जायसवाल- 2, स्ट्रैंड रोड
  • नीतीश मिश्रा- 9, मैंगेल्स रोड
  • दामोदर रावत- 18, हार्डिंग रोड
  • संजय सिंह टाइगर- 2/20 डुप्लेक्स बंगला, गर्दनीबाग
  • अशोक चौधरी- 2, पोलो रोड
  • अरुण शंकर प्रसाद- 41, हार्डिंग रोड
  • मदन सहनी- 7, पोलो Road
  • संतोष कुमार सुमन- 25M, स्ट्रैंड रोड
  • रमा निषाद- 8, पोलो रोड
  • रत्नेश सदा- 1/20 डुप्लेक्स बंगला, गर्दनीबाग
  • शीला मंडल- 23M, स्ट्रैंड रोड
  • केदार प्रसाद गुप्ता- 14/20 डुप्लेक्स बंगला, गर्दनीबाग
  • लखेंद्र पासवान- 26M, स्ट्रैंड रोड
  • सुनील कुमार- 26A, हार्डिंग रोड
  • श्रेयसी सिंह – 4, स्ट्रैंड रोड
  • जमा खान- 16/6, नेहरू पथ
  • प्रमोद कुमार- 27, हार्डिंग रोड
  • संजय सिंह- 43, हार्डिंग रोड
  • संजय कुमार- 17/20 डुप्लेक्स बंगला, गर्दनीबाग
  • दीपक प्रकाश- 12, सर्कुलर रोड

Also Read: बिहार के युवक की ट्रेन में हत्या करने वाला निकला साइको किलर, 26 घंटे के भीतर तीन लोगों की कनपटी पर मारी गोली

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhinandan pandey

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >