Bihar Mausam Samachar: बिहार के 10 जिलों में ऑरेंज आयर 28 जिलों में येलो अलर्ट, IMD ने जारी की 21 जुलाई तक भारी बारिश की चेतावनी

Bihar Mausam Samachar: बिहार के कई जिलों में 21 जुलाई तक बारिश को लेकर पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने डबल अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में बारिश और तेज हवा चलने के कारण मौसम सुहाना बना रहेगा.

Bihar Mausam Samachar: बिहार के सभी जिलों में मानसून एक्टिव है. पिछले तीन-चार दिनों से यहां के कई जिलों में झमाझम बारिश हो रही है. इससे तापमान में गिरावट आई है और मौसम सुहाना बना हुआ है. भारी बारिश के कारण कई जिलों में बाढ़ जैसे हालत बन गए हैं. वज्रपात की वजह से 9 जिलों में 17 लोगों की जान जा चुकी है. सीएम नीतीश ने मृतकों के परिजनों 4-4 लाख रुपया मुआवजा देने का ऐलान किया है. इसी बीच मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया है कि 20 और 21 जुलाई को बिहार के सभी जिलों में बारिश हो सकती है.

बिहार के इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि आने वाले 20 और 21 जुलाई को पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सारण, सिवान, खगड़िया,मुंगेर, जमुई, बांका और भागलपुर जिला में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है. इन जिलों में आंधी-तूफान और ठनका गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है.

28 जिलों में येलो अलर्ट

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक बिहार के सीतामढ़ी, शिवहर,मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, पटना, बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल, गया, नालंदा, गया, जहानाबाद, शेखपुरा, सहरसा, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, दरभंगा, बेगूसराय और आरा जिले में हल्की स्तर की बारिश होने के आसार हैं. इन जिलों में भी आंधी-तूफान और ठनका गिरने की संभावना है.

बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

24 घंटे में ठनका से 17 की मौत

मौसम विभाग के मुताबिक को गुरुवार को 10 जिलों में तेज बारिश हुई. इस दौरान ठनका गिरने से 17 लोगों की मौत हो गई. सबसे अधिक नुकसान शेखपुरा में हुआ है. यहां नानी-नाती समेत चार लोगों की मौत हुई है. वहीं, भागलपुर में 3, पटना में 2 लोगों की मौत हुई है.

इसे भी पढ़ें: जमीन सर्वे पर आया सबसे बड़ा अपडेट, 1990 से 1995 तक के बीच के 50 लाख से दस्तावेज इस माह के अंत तक होंगे ऑनलाइन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >