Bihar Mausam Samachar: बिहार के 18 जिलों में आंधी-तूफान चलने के साथ होगी बारिश, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

Bihar Mausam Samachar: बिहार को लेकर जारी किये अलर्ट में पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि अगले 24 घंटे के दौरान यहां के कई जिलों में बारिश हो सकती है. इन जिलों में 30 से 40 किमी प्रति घंटा की गति से हवा चलने के साथ ठनका गिरने की भी संभावना है.

Bihar Mausam Samachar: मानसून के समय में भी बिहार के कई जिलों में सूखे जैसी स्थिति है. सीतामढ़ी, शिवहर, समस्तीपुर और दरभंगा जैसे जिलों में वाटर लेवल 60 फीट नीचे चला गया है. सामान्य से कम बारिश होने की वजह से किसान काफी परेशानी का सामना कर रहे हैं. इसी बीच मौसम विभाग ने बताया कि अगले 24 घंटे के दौरान बिहार के 18 जिलों में बारिश हो सकती है.

Imd alert

बिहार के इन जिलों में बारिश की संभावना

पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि 28 जुलाई तक बिहार के शिवहर, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, वैशाली, दरभंगा, मधुबनी, मधेपुरा, सहरसा, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, जमुई, खगड़िया और मुंगेर जिला में तेज हवा चलने के साथ बारिश हो सकती है. इन जिलों में ठनका गिरने की भी संभावना है.

बाकी जिलों में सामान्य रहेगा मौसम

मौसम विभाग ने अपने अलर्ट में पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, बक्सर, भोजपुर, पटना, बेगूसराय, शेखपुरा, नवादा, गया, औरंगाबाद, रोहतास, कैमूर, अरवल और जहानाबाद में मौसम सामान्य रहने की बात कही है. इन जिलों में किसी प्रकार का अलर्ट जारी नहीं हुआ है.

बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

सिर्फ गया में हुई समान्य से अधिक वर्षा

मौसम विभाग के मुताबिक 1 जून से 26 जुलाई तक बिहार में औसतन 258.0 मिमी वर्षा दर्ज की गई है जो सामान्य से 43% कम है. पूरे बिहार में सिर्फ गया ऐसा जिला है जहां सामान्य से 20% अधिक बारिश हुई है. वहीं नवादा, औरंगाबाद, रोहतास, जमुई, बांका, कैमूर, शेखपुरा और लखीसराय जैसे आठ जिलों में सामान्य बारिश रिकॉर्ड की गई है.

इसके अलावा नालंदा, भागलपुर, खगड़िया, बेगूसराय, मुंगेर, वैशाली, बक्सर, अरवल, पटना, जहानाबाद, कटिहार, किशनगंज, सिवान, समस्तीपुर, अररिया और दरभंगा सहित 16 जिलों में बारिश सामान्य से 20% से 59% तक कम हुई है.

भोजपुर, पूर्णिया, पश्चिम चंपारण, मधेपुरा, मधुबनी, शिवहर, सारण, सुपौल, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, सहरसा, पूर्वी चंपारण और सीतामढ़ी में बेहद कम वर्षा दर्ज की गई है.

इसे भी पढ़ें: बिहार चुनाव से पहले राजद में बड़ा फेरबदल, सुधाकर को किसान तो कुशवाहा को मिली युवा प्रकोष्ठ की कमान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >