Bihar Mausam Samachar: 9 और 10 जुलाई को बिहार के 17 जिलों में आंधी-तूफान के साथ होगी बारिश, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

Bihar Mausam Samachar: बिहार को लेकर जारी किये पूर्वानुमान में पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि 9 और 10 जुलाई को राज्य के कई जिलों में बारिश होने के आसार हैं. इन जिलों में तेज हवा चलने के साथ वज्रपात और ठनका गिरने की संभावना है.

Bihar Mausam Samachar: बिहार में मानसून की गति धीमी हो गई है. मानसून की एंट्री के बाद कुछ जिलों में जमकर बारिश हुई. इस वजह से मौसम सुहाना हुआ. लेकिन धीरे-धीरे मानसून की गति कम हो गई और लोग भीषण गर्मी से बेहाल हो रहे हैं. इसी बीच पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया है कि 9 और 10 जुलाई को बिहार के कई जिलों में बारिश, मेघगर्जन और ठनका के आसार हैं.

बिहार के 17 जिलों में बारिश के आसार

पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने अपने अपडेट में बताया कि 9 और 10 जुलाई बिहार के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है. इसे लेकर येलो अलर्ट जारी हुआ है. मौसम विभाग ने बिहार के वेस्ट-ईस्ट चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर, खगड़िया, सहरसा और मधेपुरा में बारिश की चेतावनी जारी की है.

बिहार के इस जिले में सबसे अधिक बारिश

पटना मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार रविवार को किसी भी जिले में भारी बारिश नहीं हुई. सबसे अधिक बारिश नवादा में 38.2 मिमी दर्ज की गई. दूसरे स्थान पर रोहतास रहा, यहां 37.8 मिमी बारिश हुई. इसके अलावा बक्सर में 34.02 मिमी और भभुआ में 30.6 मिमी बारिश दर्ज की गई. कटिहार, मधेपुरा, अरवल, गया, भागलपुर, भोजपुर, अररिया, पूर्णिया आदि में 8 से 25 मिमी के बीच बारिश दर्ज की गई.

बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

बिहार के इन जिलों में मौसम सामान्य रहने की उम्मीद

पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि अगले 2 से 3 दिन तक सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, समस्तीपुर, बेगूसराय, पटना, बक्सर, भोजपुर, अरवल, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गया, नवादा, शेखपुरा और जहानाबाद जिले में बारिश, मेघगर्जन और ठनका गिरने के आसार नहीं है. इन जिलों में किसी प्रकार का अलर्ट जारी नहीं हुआ है.

इसे भी पढ़ें: पटना मेट्रो को लेकर आया सबसे बड़ा अपडेट, 15 जुलाई तक पूरा हो जायेगा यह काम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >