Bihar Rain Alert: बिहार के 4 जिलों में अगले 48 घंटे होगी भयंकर बारिश, 15 जिलों में IMD का अलर्ट, ठनका और आंधी-तूफान की भी चेतवानी

Bihar Rain Alert: समूचे बिहार में इन दिनों बारिश का मौसम बना हुआ है. बारिश के बाद मौसम सुहावना हो जा रहा है. कहीं-कहीं तो जमकर बारिश भी हो रही है. शनिवार रात तक कई जिलों में बारिश होती रही. अगले 48 घंटे के दौरान भी ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना है.

Bihar Rain Alert: बिहार के सभी हिस्सों में मानसून का आगमन हो चुका है. पटना, मुजफ्फरपुर समेत सभी जिलों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है. इसी बीच पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले 48 घंटे के लिए पूर्वानुमान जारी किया है. इसमें बताया गया है कि 23 और 24 जून को बिहार के कई जिलों में भारी बारिश तो कुछ जिलों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना है.

बिहार के इन 4 जिलों में भारी बारिश की संभावना

पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने अपने पूर्वानुमान में बिहार के पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, अररिया और किशनगंज में भारी बारिश की संभावना जताई है. इन जिलों में ठनका गिरने को लेकर भी अलर्ट जारी हुआ है. मौसम विभाग ने ऐसे मौसम में लोगों को सतर्क रहने को कहा है.

Imd alert

11 जिलों में येलो अलर्ट

IMD ने अगले 48 घंटे के लिए बिहार के गोपालगंज, सिवान, सारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया और कटिहार जिले में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में 30 से 40 की गति से हवा चलने के साथ-साथ वज्रपात की भी संभावना है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

17 जून को लेकर क्या अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र रविवार यानी आज 17 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने बताया कि हिमालय की तराई वाले इलाके में मानसून की लाइन के खिसकने और उसके बाद दक्षिण की ओर शिफ्ट होने के कारण बिहार के उत्तरी जिलों में अगले 2-3 दिन भारी बारिश होगी.

बिहार के बेगूसराय जिले में ठनका गिरने से दो लोगों की मौत हो गई. इसके अलावा सुपौल और किशनगंज में भी ठनका की चपेट में आने से एक-एक शख्स ने दम तोड़ दिया. पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने आज आकाशीय बिजली गिरने को लेकर विशेष चेतावनी जारी की है.

इसे भी पढ़ें: लालू परिवार पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, जीतन राम मांझी ने एक साथ राजद चीफ- तेजस्वी और मीसा को लपेटा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >