Bihar: महिला रोजगार योजना के आवेदन में हो रहा घोटाला, दो जिलों में जीविका मित्रों पर कार्रवाई, शहर में कब से शुरू

Bihar News: बिहार में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया तेज हो गई है. सिर्फ दो दिनों में 30 लाख महिलाओं ने आवेदन किया है. इस बीच कई जिलों से आवेदन के नाम पर पैसे वसूली की शिकायतें आई हैं. दोषी जीविका मित्रों और कम्युनिटी मोबिलाइजरों पर कार्रवाई शुरू हो गई है.

Bihar News: मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के लिए आवेदन देने की शुरुआत हो गयी है. योजना के तहत दस हजार रुपये की पहली किस्त पाने के लिए रविवार और सोमवार को मिलाकर दो दिनों में 30 लाख महिलाओं ने आवेदन किये हैं. राज्य के कई जिलों में आवेदन के लिए पैसा उगाही में कार्रवाई की गयी है. आवेदन के लिए कहीं पांच सौ रुपये तो कहीं 15 सौ रुपये वसूले गये. इस मामले में सीतामढ़ी के लगमा के अर्चना महिला जीविका ग्राम संगठन की जीविका मित्र माधुरी कुमारी को 45 सौ रुपये वसूली में संगठन से हटा दिया गया है. उनके खिलाफ कार्रवाई की अनुशंसा की गयी है.

पश्चिम चंपारण के नवलपुर पंचायत की पूनम देवी और आशा देवी को भी आवेदन के लिए पैसे लेने के आरोप में संगठन से निष्कासित किया गया है, जबकि गया जी जिले के नौरंगा के भारत जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति की दो कम्युनिटी मोबिलाइजरों के खिलाफ एफआइआर करायी गयी है. इस संगठन की कम्युनिटी मोबिलाइजर रेखा देवी और इंदु देवी के खिलाफ एफआइआर हुई है.

पांच-पांच सौ रुपये मांगते कैमरे में कैद हुईं कम्युनिटी मोबिलाइजर

गया जी जिले के नौरंगा की कम्युनिटी मोबिलाइजर रेखा देवी और इंदु देवी प्रत्येक आवेदिका से आवेदन के लिए पांच-पांच सौ रुपये मांग रही थी. इसे कैमरे में कैद कर लिया गया था. वरीय पदाधिकारी ने संगठन की सचिव को ये वीडियो भेजा है. इसके बाद संगठन सचिव मनीषा सिन्हा ने दोनों के खिलाफ गयाजी मुफस्सिल थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है.

शहरी इलाकों में कल से आवेदन

इस योजना का लाभ पाने के लिए जीविका से जुड़ने के लिए शहरी इलाकों में 10 सितंबर से आवेदन किया जायेगा. समूहों से जुड़ने के लिए शहरी क्षेत्र की महिलाओं को आवेदन करना होगा. इसके बाद जीविका मित्र व संबंधित कर्मी उनको समूहों से जोड़ेंगे. समूह से जुड़ने के बाद महिलाओं को नगर निकायों की ओर से निर्धारित क्षेत्र स्तरीय संगठन की बैठक में आकर इस योजना का लाभ पाने के लिए आवेदन करना होगा. आवेदन के आठ से दस दिनों के अंदर महिलाओं के बैंक खाते में पैसे भेज दिये जायेंगे.

बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

10 हजार के अलावा दो लाख रुपये मिलेंगे

इस योजना के तहत रोजगार करने के लिए महिलाओं को दो लाख रुपये तक की सहायता देने की सरकार ने घोषणा की है. वर्तमान में पहली किस्त के रूप में दस हजार रुपये दिये जा रहे हैं. इसकी समीक्षा के बाद दो लाख रुपये दिये जायेंगे. कुल मिलाकर महिलाओं को रोजगार के लिए दो लाख दस हजार रुपये सरकार देगी.

इसे भी पढ़ें: बूढ़ी माता के नाम से विख्यात, 124 वर्षों से हो रही है पूजा, अपार है महिमा, जानिए शक्तिपीठ के बारे में

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >