Bihar Liquor Ban: बिहार में न्यू ईयर पर जाम छलकाने की थी तैयारी? इस जिले में एक ही दिन में पुलिस ने की दो बड़ी कार्रवाई

Bihar Liquor Ban: बिहार के भागलपुर जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की. दरअसल, जिले में दो बड़ी कार्रवाई एक ही दिन में की गई. जिसके दौरान 40 लीटर शराब और 6 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया. साथ ही 6 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया.

Bihar Liquor Ban: भागलपुर के सबौर थाना इलाके में अवैध शराब और मादक पदार्थ के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने एक ही दिन में दो बड़ी कार्रवाईयों को अंजाम दिया. अलग-अलग छापेमारी और जांच के दौरान छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने 40 लीटर विदेशी शराब, 6 ग्राम ब्राउन शुगर, एक मोटरसाइकिल और एक ऑटो बरामद किया है. सभी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

घरों पर छापेमारी, ब्राउन शुगर बरामद

गुप्त सूचना के आधार पर सबौर थाना पुलिस ने पहले अवैध मादक पदार्थ के कारोबार से जुड़े लोगों के ठिकानों पर छापेमारी की. इस दौरान बड़ी हाट निवासी अशोक साव के बेटे गौरव कुमार, कृष्ण कुमार पासवान के बेटे कुणाल कुमार, शीतल स्थान निवासी स्व. आनंदी सिंह के बेटे कृष्ण कुमार सिंह और बांका जिला के ललसैय निवासी शंकर रजक के बेटे अमित कुमार को गिरफ्तार किया गया. छापेमारी में 6 ग्राम ब्राउन शुगर और एक मोटरसाइकिल बरामद किया गया.

एनएच 80 से बड़ी शराब की खेप बरामद

दूसरी कार्रवाई में पुलिस को सूचना मिली कि शराब की खेप ऑटो से भागलपुर की ओर पहुंचाई जा रही है. इसके बाद सबौर थाना पुलिस ने एनएच 80 के पास गाड़ियों की जांच शुरू की. इसी दौरान एक संदिग्ध ऑटो को रोका गया. पुलिस को देखकर ऑटो सवार भागने लगे, लेकिन टीम ने घेराबंदी कर दोनों को दबोच लिया.

ऑटो से मिली 40 लीटर विदेशी शराब

ऑटो की तलाशी लेने पर उसमें छिपाकर रखी गई 40 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई. मौके से ऑटो को जब्त कर लिया गया. पकड़े गए आरोपियों की पहचान पक्की सराय निवासी रोहित कुमार और सेवक कुमार के रूप में हुई है.

नेटवर्क की कड़ी तलाश कर रही पुलिस

पुलिस का कहना है कि दोनों मामलों में आरोपियों से पूछताछ की जा रही है. यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि शराब और ब्राउन शुगर कहां से लाई जा रही थी और किन-किन इलाकों में इसकी सप्लाई होनी थी. इसके साथ ही न्यू ईयर पर जाम छलकाने की तैयारी को लेकर भी संभावना जताई जा रही.

(भागलपुर से ऋषव मिश्रा ‘कृष्णा’ की रिपोर्ट)

Also Read: Bihar Ka Mausam: 25 दिसंबर के बाद कोल्ड डे की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया इन 26 जिलों के लिये अलर्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Preeti dayal

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >