Bihar Liquor Ban: सर्द भरी रात में कंबल में छुपाकर ला रहे थे अंग्रेजी शराब, भारत-नेपाल बॉर्डर पर पकड़ाए

Bihar Liquor Ban: बिहार में भारत-नेपाल बॉर्डर क्रॉस करते हुए शराब तस्करों को पुलिस ने धर दबोचा. शराब तस्कर बड़े ही चालाकी से कंबल में छुपाकर विदेशी शराब बिहार ला रहे थे. लेकिन पुलिस ने शक होने के बाद जांच की और दो तस्करों को पकड़ लिया.

Bihar Liquor Ban: सीतामढ़ी जिले के भारत–नेपाल सीमा से सटे भिट्ठा थाना इलाके में शराब तस्करी का एक हैरान करना वाला मामला सामने आया है. शराबबंदी कानून को धत्ता बताते हुए तस्कर इस बार कंबलों के बीच शराब छुपाकर तस्करी कर रहे थे, लेकिन भिट्ठा थाना पुलिस की सतर्कता ने उनके मनसूबों पर पानी फेर दिया.

कंबल की तलाशी लेने पर हुआ खुलासा

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बॉर्डर इलाके से भारी मात्रा में नेपाली शराब की खेप लाई जा रही है. सूचना के आधार पर भिट्ठा थाना पुलिस ने जल्द ही कार्रवाई करते हुए सीमा क्षेत्र में सघन जांच अभियान चलाया. इसी दौरान संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर दो लोगों को रोका गया. जब पुलिस ने उनके पास मौजूद कंबलों की तलाशी ली तो सभी हैरान रह गए. कंबलों के अंदर बड़े ही चालाकी से विदेशी शराब की बोतलें छुपाकर रखी गई थी.

पुलिस ने दो तस्करों को पकड़ा

पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में शराब बरामद की और दोनों तस्करों को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में खुलासा हुआ है कि ये तस्कर नेपाल बॉर्डर से शराब लाकर जिले के अलग-अलग इलाकों में सप्लाई करने की फिराक में थे. तस्करों ने यह भी स्वीकार किया कि कंबल के जरिए शराब छुपाकर ले जाना उन्हें सुरक्षित तरीका लग रहा था.

तस्कर नेटवर्क को खंगालने में जुटी पुलिस

भिट्ठा थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है. पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि इस तस्करी नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं. बॉर्डर इलाके में पुलिस की इस कार्रवाई को शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी सफलता मानी जा रही है. प्रशासन ने साफ किया है कि शराब तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा.

Also Read: School Closed: बिहार के एक और जिले में स्कूल हुआ बंद, डीएम ने आंगनबाड़ी केद्रों को लेकर भी दिया आदेश

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Preeti dayal

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >