Bihar Land Survey: बिहार में राजस्व कर्मियों ने खत्म की हड़ताल, क्या मांगों पर बन गई बात ?

Bihar Land Survey: बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां बिहार में राजस्व कर्मियों की हड़ताल खत्म हो गई है. दरअसल, 7 मई से अपनी मांगों को लेकर राजस्व कर्मी हड़ताल पर थे, लेकिन अब उन्होंने हड़ताल खत्म कर दी है. बता दें कि, इससे पहले राज्य सरकार की ओर से अल्टीमेटम दिया गया था.

Bihar Land Survey: बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां राजस्व कर्मियों की ओर से हड़ताल खत्म कर दी गई है. 7 मई से बिहार में राजस्व कर्मी हड़ताल पर थे. लेकिन, अब संघ की ओर से राजस्व विभाग को एक लेटर जारी किया गया. उस लेटर में हड़ताल खत्म करने की जानकारी दी गई. खबर की माने तो, विभाग संघ की मांगों को लेकर उनसे बातचीत करने के लिए तैयार हो गया है, जिसके बाद हड़ताल खत्म करने का फैसला लिया गया. बता दें कि, करीब 4 हजार की संख्या में राजस्व कर्मी हड़ताल पर थे, जिसके कारण विभाग का काम प्रभावित हो रहा था. सरकार की ओर से आज यानी कि, 30 मई तक हड़ताल खत्म करने को लेकर अल्टीमेटम दिया गया था, जो कि अब खत्म हो गया है.

सरकार ने दिया था अंतिम मौका

बता दें कि, राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री संजय सरावगी एक्शन मोड में हैं और लैंड सर्वे से जुड़े कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने को लेकर लगातार विभाग से जुड़े अधिकारियों को आदेश दे रहे हैं. इस बीच राजस्व कर्मियों के हड़ताल पर जाने से काम में बाधा आ रही थी. पिछले दिनों ही सरकार की ओर से अल्टीमेटम दिया गया था. दरअसल, उन्हें हड़ताल खत्म करने को लेकर अंतिम मौका दिया गया था. विभाग के सचिव जय सिंह द्वारा सभी जिलों के डीएम को पत्र लिखा गया था कि 30 मई 2025, शुक्रवार शाम 5:00 बजे तक जो भी राजस्व कर्मचारी हड़ताल समाप्त कर अपने पदस्थापन स्थल पर योगदान देते हैं, उन्हें हड़ताल की अवधि के लिये उपार्जित अवकाश स्वीकृत कर उनकी सेवा नियमित की जायेगी.

बातचीत में क्या कुछ होगा…

इससे पहले 21 मई को भी हड़ताल खत्म करने को लेकर प्रेस विज्ञप्ति जारी की गई थी. तीन दिनों के अंदर हड़ताल खत्म करने का आदेश दिया गया था. लेकिन, उस दौरान राजस्व कर्मियों ने बात नहीं मानी. साफ तौर पर देखा गया कि, एक बार फिर काम पर लौटने को लेकर मौका दिया गया था. जिसके बाद आज खबर सामने आई कि, राजस्व कर्मियों ने हड़ताल खत्म कर दी है. अब देखना होगा कि, जब संघ की विभाग से बातचीत होती है, तब राजस्व कर्मियों की मांगों को लेकर क्या कुछ फैसला लिया जाता है.

Also Read: Expressway In Bihar: बिहार को मिला एक और एक्सप्रेस-वे ! इस जिले से गुजरेगा, रांची, बनारस और कोलकाता की दूरी होगी कम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >