Bihar Land Survey: सरकार ने खराब और फटे जमीन के कागज का निकाला हल, मंत्री ने दिया नया अपडेट

Bihar Land Survey: बिहार सरकार ने जमीन सर्वेक्षण के दौरान आ रही परेशानियों को हल करने के लिए नया मसौदा तैयार किया है. इससे लोगों को कम परेशानियों का सामना करना पड़ेगा.

Bihar Land Survey: बिहार सरकार में राजस्व एंव भूमि सुधार मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि हम सर्वे के दौरान आ रही परेशानियों से वाकिफ हैं. आने वाले दिनों में रैयतों को परेशानी न हो इसके लिए हमारी सरकार ने एक मसौदा तैयार किया है. ऐसे में आने वाले दिनों में अगर किसी के जमीन का कागज फट गया है या खराब हो गया है तो घबराने की जरूरत नहीं है. नये नियम के मुताबिक अब सर्वे के समय 15 तरह के कागज दिखाए जा सकते हैं.

चुनौती वाला काम है लेकिन…

राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री दिलीप जायसवाल ने बुधवार को कहा कि जिन 15 तरह के कागज दिखाए जा सकेंगे जल्द उसकी सूची उपलब्ध करा दी जाएगी. मंत्री ने आगे यह भी कहा, ‘मैं यह सुनिश्चित कराता हूं कि जब तक कागजात नहीं होंगे, तब तक किसी को परेशान नहीं किया जाएगा. जमीन सर्वे कराना चुनौती वाला काम है, मगर ये हो गया तो ऐतिहासिक होगा. बंगाल और ओडिशा जैसे राज्यों में भी जमीन सर्वे हो चुका है. आज थाना-कोर्ट का 30-35 प्रतिशत समय जमीन विवाद में जा रहा है.’

Dilip jaiswal

भ्रष्टाचार की शिकायत पर क्या बोले मंत्री

दिलीप जायसवाल ने बताया कि करीब 47 लाख लोगों ने जमीन की सेल्फ डिक्लेरेशन की है. जल्द इस बारे में लिस्ट जारी किया जायेगा. उन्होंने जमीन सर्वे में हो रहे भ्रष्टाचार पर कहा कि सुचना मिलते ही इसकी जांच कराई जाएगी और 72 घंटे के अंदर दोषी पर कार्रवाई होगी. किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा.

इसे भी पढ़ें: Bihar: पटना में रईसजादों ने SUV से पुलिस को उड़ाया, सब इंस्पेक्टर घायल, 7 लोगों के खिलाफ FIR

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >