Bihar Land Survey: जमीन सर्वे का काम कई गांवों में हुआ पूरा, इन जिलों से मांगा गया स्टेट्स, जानें लेटेस्ट अपडेट

Bihar Land Survey: बिहार में जमीन सर्वे का काम तेजी से चल रहा है. राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्रालय ने इस लेकर बड़ा अपडेट दिया है.

Bihar Land Survey: बिहार में 20 अगस्त 2024 से भूमि सर्वेक्षण का काम जारी है. इसे लेकर कई तरह की भ्रांतियां फैलाई गयी. विपक्षी दलों ने इसे स्कैम बताया. घूसखोरी के भी कई मामले सामने आये. भूमि सर्वे शरू होते ही दूसरे राज्यों में रह रहे लोग काम-धंधा छोड़कर गांव आ गए ताकि उनकी जमीन के साथ कोई खेला न कर दे. कई संकटों को पार करने के बाद अब इस सर्वे को लेकर बड़ा अपडेट आया है. जिसमें बताया गया है कि राज्य सरकार जल्द उन गांवों की लिस्ट जारी करेगी जहां सर्वेक्षण का काम पूरा हो गया है. संबंधित मंत्रालय ने फर्स्ट फेज में 20 जिलों से जानकारी मांगी है. अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार द्वारा समीक्षा करने के बाद लिस्ट जारी की जाएगी.

भू अभिलेख एवं परिमाप अधिकारी ने क्या बताया

भू अभिलेख एवं परिमाप निदेशक जे प्रियदर्शिनी ने कहा कि राज्य में भूमि सर्वे का काम तेजी से पूरा हो रहा है. राज्य सरकार ने उन गांवों की सूची तैयार करने का काम शुरू कर दिया है जहां सर्वेक्षण पूरा हो चुका है. जे प्रियदर्शिनी ने बताया कि 20 जिलों के बंदोबस्त पदाधिकारियों से डिटेल मांगा गया है.

सर्वे पर आया बड़ा अपडेट

जे प्रियदर्शिनी ने आगे बताया कि यह काम बिहार विशेष सर्वेक्षण एवं बंदोबस्त अधिनियम 2011 के अंतर्गत किया जा रहा है. बिहार सरकार इस कानून के तहत उन गांवों की सूची बनाएगी, जहां सर्वेक्षण पूरा हो गया है. इस काम से जमीन के मालिकाना हक को लेकर होने वाले विवादों में कमी आएगी और पुलिस प्रशासन अपनी क्षमता का उपयोग अन्य कामों में कर पाएगी.

इन जिलों में सर्वेक्षण का काम लगभग पूरा

निदेशक ने बताया कि 20 जिलों के बंदोबस्त पदाधिकारियों से सर्वेक्षण की जानकारी मांगी गई है. इनमें अररिया, बांका, बेगूसराय, जमुई, जहानाबाद, कटिहार, खगड़िया, किशनगंज, लखीसराय, मधेपुरा, मुंगेर, नालंदा, पूर्णिया, सहरसा, शेखपुरा, शिवहर, सीतामढ़ी, पश्चिम चंपारण, सुपौल और अरवल शामिल हैं. इन जिलों में भूमि सर्वेक्षण का काम पूरा हो चुका है.

इसे भी पढ़ें: भाई चुनाव हारा तो बौखला गए RJD सांसद, प्रशांत किशोर पर लगाया गंभीर आरोप

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >