Bihar Land Survey: 26 जिलों के अमीनों को कैथी लिपि का मिलेगा प्रशिक्षण, इस जिले में लगेगी पहली कक्षा

Bihar Land Survey: पहले चरण में 19 तक पश्चिम चंपारण में तीन दिनों का प्रशिक्षण सत्र आयोजित होगा. तीन दिनों के प्रशिक्षण सत्र के बाद दूसरे जिलों में भी अमीन और बंदोवस्त पदाधिकारियों को ट्रेनिंग दिलायी जायेगी.

पटना. राज्य के 26 जिलों में अमीनों को कैथी लिपि का प्रशिक्षण दिया जायेगा. बीएचयू के रिसर्च स्कॉलर प्रीतम कुमार और छपरा के वकार अहमद को कैथी लिपि का प्रशिक्षण देने की जिम्मेवारी दी गयी है. 17 से 19 सितंबर तक तीन दिनों तक प्रशिक्षण दिया जायेगा. पश्चिमी चंपारण से इसकी शुरुआत होगी. प्रशिक्षण में विशेष सर्वेक्षण अमीन और कानूनगो भाग लेंगे. प्रशिक्षण जिला बंदोबस्त कार्यालय की ओर से जिला मुख्यालय में आयोजित किया जायेगा. दो सत्रों में प्रशिक्षण दिया जायेगा.

तीन दिनों तक दिया जायेगा प्रशिक्षण

भूमि व राजस्व विभाग के निदेशक ने इस संबंध में पत्र जारी किया है. पत्र के अनुसार, नवनियोजित विशेष सर्वेक्षण अमीनों को कैथी लिपि का ज्ञान नहीं होने के कारण प्रपत्र-5 के संधारण में कठिनाई हो रही है. इस कारण अमीनों को कैथी लिपि का प्रशिक्षण देने के लिए दो प्रशिक्षकों का चयन किया गया है. दोनों प्रशिक्षक मिथिला, मगध और भोजपुर की पूर्व से प्रचलित कैथी लिपि का प्रशिक्षण देंगे. कार्य दिवस में तीन दिनों तक प्रशिक्षण दिया जायेगा.

क्यों लिया गया फैसला

पहले चरण में 19 तक पश्चिम चंपारण में तीन दिनों का प्रशिक्षण सत्र आयोजित होगा. तीन दिनों के प्रशिक्षण सत्र के बाद दूसरे जिलों में भी अमीन और बंदोवस्त पदाधिकारियों को ट्रेनिंग दिलायी जायेगी. राज्य सरकार द्वारा जमीन का सर्वे आरंभ किये जाने के बाद जिलों में कैथी लिपि के जानकारों के अभाव दिख रहा है. कई जिलों में पुराने दस्तावेज पढ़ने तथा उस आधार पर सर्वे में दावे किये जाने की परेशानी हो रही है. सरकार के स्तर पर इसकी गंभीरता को देखते हुए राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा सर्वे कार्य से सीधे जुड़े अमीन और बंदोवस्त पदाधिकारियों को इसकी ट्रेनिंग दिलाने का फैसला लिया है.

इसे भी पढ़ें: राज्य में 1 अरब 44 करोड़ रुपये के बांटे जायेंगे कृषि यंत्र, 87 हजार किसान होंगे लाभांवित

बिहार सरकार हर स्कूल के खाते में डालने जा रही है 50 हजार रूपये, जानिए बच्चों को क्या सुविधाएं मिलेंगी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >