Bihar Land Survey: दो दिनों में 63 और सर्वे कर्मियों ने छोड़ दी नौकरी, विभाग की बढ़ीं मुश्किलें

Bihar Land Survey: बिहार तकनीकी सेवा आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा में इन सभी का चयन हुआ है. लिहाजा काउसिंसिंग में भाग लेने के लिए विभाग ने अनापत्ति प्रमाण पत्र निर्गत कर दिया है.

Bihar Land Survey: पटना. बिहार में भूमि सर्वेक्षण के बीच सर्वे कर्मी नौकरी छोड़कर जा रहे. यह सिलसिला लगातार जारी है. 27-28 जनवरी को भी 49 भूमि सर्वेक्षण कर्मियों को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने एनओसी दिया है. बिहार तकनीकी सेवा आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा में इन सभी का चयन हुआ है. लिहाजा काउसिंसिंग में भाग लेने के लिए विभाग ने अनापत्ति प्रमाण पत्र निर्गत कर दिया है. वहीं 27-28 जनवरी को 14 सर्वेक्षण कर्मियों ने नौकरी छोड़ दी है. भू अभिलेख एवं परिमाप निदेशालय ने इन सभी का त्यागपत्र स्वीकार कर लिया है.

हर जिले से आ रहे हैं अमीनों के त्यागपत्र

भागलपुर बंदोबस्त पदाधिकारी की अनुशंसा पर जिले में कार्यरत पांच विशेष सर्वेक्षण अमीनों का त्यागपत्र स्वीकृत किया गया है . भू अभिलेख एवं परिमाप निदेशालय ने त्यागपत्र स्वीकृत किया है. निदेशक ने यह भी कहा है कि अगर आपके प्रमाण पत्र के सत्यापन प्रतिवेदन में शैक्षणिक प्रमाण पत्र फर्जी पाया जाता है तब नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी . वहीं 27 जनवरी को सहरसा के जिला बंदोबस्त पदाधिकारी की अनुशंसा पर विशेष सर्वेक्षण सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी का त्यागपत्र स्वीकृत किया गया है.वहीं, अररिया एवं जमुई के बंदोबस्त पदाधिकारी की अनुशंसा पर 8 विशेष सर्वेक्षण अमीन का त्यागपत्र भी स्वीकृत किया गया है .

दूसरी नौकरी मिलते ही छोड़ रहे हैं ये काम

28 जनवरी को पश्चिम चंपारण के बंदोबस्त पदाधिकारी के अनुशंसा पर 24 विशेष सर्वेक्षण कर्मियों को अनापत्ति प्रमाण पत्र निर्गत किया गया है. इन सभी का चयन बिहार तकनीकी सेवा आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा में हुआ है. काउंसलिंग के लिए इन सभी को अनापत्ति प्रमाण पत्र दिया गया है. वहीं 28 जनवरी को ही अरवल के बंदोबस्त पदाधिकारी की अनुशंसा पर 25 भू सर्वेक्षण कर्मियों को अनापत्ति प्रमाण पत्र निर्गत किया गया है. इन सभी का भी चयन बिहार तकनीकी सेवा आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा के लिए हुआ है.

Also Read: जमीन सर्वे के अब तक महज एक करोड़ आवेदन, राजस्व विभाग बना रहा फिर नया प्लान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >