Earthquake: नेपाल में भूकंप के झटकों से कांपी बिहार की धरती, पश्चिम चंपारण से शिवहर तक लोगों में दहशत

Earthquake: नेपाल में शुक्रवार शाम आए भूकंप के तेज झटकों का असर बिहार के कई जिलों में महसूस किया गया. पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी और शिवहर जैसे सीमावर्ती इलाकों में धरती कांप उठी. जिससे लोगों में दहशत फैल गई.

Earthquake: शुक्रवार की शाम एक बार फिर धरती डोल उठी, जब नेपाल के जाजरकोट जिले में आए भूकंप के तेज झटकों का असर बिहार के सीमावर्ती इलाकों में भी महसूस किया गया था. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.2 और 5.5 मापी गई, लेकिन असर नेपाल तक सीमित नहीं रहा. बिहार के पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी और शिवहर जिलों में भी कंपन महसूस किया गया, जिससे लोग दहशत में अपने घरों से बाहर निकल आए.

अचानक जमीन में कंपन होने लगा महसूस

स्थानीय लोगों ने बताया कि, अचानक जमीन में कंपन महसूस होते ही घरों की दीवारें और खिड़कियां हिलने लगीं. लोग समझ नहीं पाए कि क्या हो रहा है, लेकिन कुछ ही पलों में सोशल मीडिया और समाचार चैनलों के जरिए पता चला कि यह भूकंप के झटके थे, जो नेपाल से उत्पन्न हुए थे. करीब तीन मिनट के अंतराल पर दो बार झटके आने से लोगों में घबराहट और ज्यादा बढ़ गई.

सभी घरों में बैठे थे अचानक हिलने लगी दीवार

सीतामढ़ी के लोगों ने बताया कि, सभी लोग घर में बैठे थे तभी अचानक दीवार हिलती महसूस हुई. हम सब डर के मारे बाहर निकल आए.” वहीं, पश्चिम चंपारण में भी लोग सड़कों पर नजर आए और मोबाइल पर एक-दूसरे की हालचाल पूछते नजर आए.

बार-बार आ रहे झटकों से सहमे हुए हैं सीमावर्ती जिलों के लोग

हालांकि किसी बड़े नुकसान की अब तक कोई सूचना नहीं है, लेकिन बार-बार आ रहे भूकंप के झटकों से सीमावर्ती जिलों के लोग सहमे हुए हैं. विशेषज्ञों का मानना है कि हिमालय क्षेत्र में सक्रिय टेक्टोनिक प्लेटों की हलचल का असर बिहार तक महसूस होता है और इससे सावधान रहने की जरूरत है.

Also Read: बिहार का एक ऐसा गांव जहां हर घर से निकलता है सेना का जवान, जब तक फौजी नहीं तब तक शादी नहीं…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >