Bihar Land Registry: बिहार में जमीन रजिस्ट्री तीन गुना हो सकती है महंगी, जानिये क्या है वजह

Bihar Land Registry: बिहार में जमीन रजिस्ट्री अब महंगी हो सकती है. दरअसल, मार्केट वैल्यू रेट (MVR) में बदलाव की प्रक्रिया चल रही है. जिसके बाद जमीन की रजिस्ट्री लगभग तीन गुना तक महंगी हो सकती है.

Bihar Land Registry: बिहार में जमीन रजिस्ट्री को लेकर बड़ी खबर है. राज्य में जमीन रजिस्ट्री लगभग तीन गुना महंगी हो सकती है. दरअसल, मार्केट वैल्यू रेट (MVR) में बदलाव को लेकर प्रक्रिया जारी है. इसके बाद जमीन रजिस्ट्री को लेकर नया सर्किल रेट अगले साल के जनवरी महीने में जारी हो सकता है. अनुमान लगाया जा रहा है कि दो से तीन सौ तक सर्किल रेट बढ़ सकती है.

रजिस्ट्रेशन ऑफिस से बनाई जा रही रिपोर्ट

जानकारी के मुताबिक, राजधानी पटना के नगर निगम के 75 वार्डों की जमीन के साथ-साथ फ्लैट का भी इवैल्यूएशन किया जा रहा है. यह प्रक्रिया लगभग अंतिम दौर में जारी है. ऐसे में पूरी प्रक्रिया खत्म होने के बाद नया रेट लागू किया जा सकता है. दरअसल, इसे लेकर रजिस्ट्रेशन ऑफिस से एक रिपोर्ट बनाई जा रही है. अधिकारियों की तरफ से कहा जा रहा है कि साल 2013 से ही सर्किल रेट नहीं बढ़ा है.

अधिकारियों ने क्या बताया?

अधिकारियों ने यह भी बताया कि बिहार के कई इलाकों में जमीन की कीमतें बढ़ गई है. अगर सर्किल रेट बढ़ाया जाता है तो इसका सबसे ज्यादा असर नगर निगम के इलाकों पर पड़ सकता है. दरअसल, जहां जमीन की खरीद-बिक्री अधिक हो रही है, वहां रेट बढ़ने से रजिस्ट्री डिपार्टमेंट को ज्यादा से ज्यादा राजस्व प्राप्त हो सकेगा. इस तरह से बड़े लेवल पर काम जारी है.

इन मानकों पर किया जा सकता है रिव्यू

जानकारी के मुताबिक, रिव्यू कई मानकों पर किया जायेगा. जैसे कि नया एमवीआर बाजार दर के अनुसार ही तैयार किया जायेगा, जमीन का क्लासिफिकेशन 2017 के मुताबिक किया जा सकता है, इंडस्ट्रियल एरिया की अलग कैटेगरी बनाई जा सकती है. इस तरह से जमीन रजिस्ट्री को लेकर तैयारी जोर-शोर से चल रही है. मालूम हो, नई सरकार बनने के बाद तमाम विभागों से जुड़े काम में तेजी ला दी गई है. कई विकास कार्य भी किये जा रहे हैं.

Also Read: Bihar Bhumi: बिहार में चल रहे फार्मर रजिस्ट्री के बीच ज्वाइंट ओनरशिप वाली जमीन को लेकर बड़ा आदेश, अब करना होगा ऐसा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Preeti dayal

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >