बिहार कल का मौसम: 80KM रफ्तार से चलेगी आंधी, पटना समेत 24 जिलों में भारी बारिश और तूफान का ऑरेंज अलर्ट

Bihar Kal ka Mausam: बिहार के कई जिलों में भारी बारिश, तेज आंधी और गरज-चमक को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है. पटना समेत कई इलाकों में तेज हवाओं और तूफान से जनजीवन प्रभावित होने की आशंका जताई गई है.

Bihar Kal ka Mausam: बिहार के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज अचानक बहुत तेजी से बदल गया है. पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के कुछ इलाकों में बहुत भारी बारिश और जबरदस्त आंधी-तूफान दर्ज किया गया है. पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने आने 30 मई को बिहार के 24 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम का हाल?

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक 30 मई को राहत मिलने के आसार नहीं हैं. पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, भोजपुर, सारण, गोपालगंज, गया, सीवान, जहानाबाद, औरंगाबाद, रोहतास, नवादा, पूर्णिया, कटिहार, अररिया और किशनगंज में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है.

इस दौरान प्रभावित इलाकों में 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार से आंधी चलने की आशंका है. 30 मई को राजधानी पटना में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान लगाया गया है.

पटना मौसम विज्ञान केंद्र का अपडेट

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

पटना और राजगीर में चली भयंकर आंधी

पिछले 24 घंटों के दौरान बिहार के अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी वर्षा रिकॉर्ड की गई है. राज्य के सिसवन इलाके में बादलों ने सबसे ज्यादा तबाही मचाई, जहां सबसे अधिक 14 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई है.

इसके साथ ही बिहार के कई स्थानों पर 70 से 105 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ गरज-चमक वाला भयंकर तूफान आया. इस दौरान राजधानी पटना में सर्वाधिक 107 किलोमीटर प्रति घंटा, राजगीर में 76 किलोमीटर प्रति घंटा और जीरादेई में 72 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं. मौसम विभाग ने इस गंभीर आंधी-तूफान और ओलावृष्टि की स्थिति को देखते हुए सभी नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर रहने और पूरी सतर्कता बरतने की चेतावनी दी है.

इसे भी पढ़ें: तेजस्वी यादव जल्द बदल सकते हैं आरजेडी प्रदेश अध्यक्ष, तीन नाम रेस में आगे

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Paritosh shahi

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >