बिहार के 21 जिलों में येलो अलर्ट, तेज आंधी-बारिश के साथ ठनका गिरने की चेतावनी

Bihar Ka Mausam: बिहार के 21 जिलों के लिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है. विभाग ने इन जिलों में तेज बारिश के साथ ठनका गिरने और आंधी चलने की भी चेतावनी जारी की है. ऐसे में लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है.

Bihar Ka Mausam: बिहार में इस वक्त गर्मी की वजह से लोगों की परेशानी बढ़ी है. लेकिन जल्द ही मौसम करवट लेने वाला है. मौसम विभाग की ओर से राज्य के 21 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. इन जिलों में तेज बारिश, ठनका गिरने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की चेतावनी जारी की गई है. साथ ही लोगों से सावधान रहने की भी अपील की गई है.

इन 21 जिलों में येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग के मुताबिक, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, दरभंगा, सहरसा, समस्तीपुर, खगड़िया, बेगूसराय, भागलपुर, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा बांका, नवादा और जमुई जिले में तेज बारिश हो सकती है. इस दौरान ठनका गिरने की संभावना को लेकर किसानों से खासकर खुले जगहों पर नहीं रहने की अपील की गई है.

मौसम विभाग ने जताई थी ये संभावना

मौसम विभाग की तरफ से नए विक्षोभ के एक्टिव होने की संभावना भी जताई गई थी. नया विक्षोभ एक्टिव होने के बाद मौसम करवट ले सकता है और लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है. विभाग की ओर से बताया गया कि पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से पहाड़ी इलाकों में तेज हवा और बारिश हो सकती है. साथ ही बंगाल की खाड़ी और मन्नार की खाड़ी के आस-पास बन रहे नए सिस्टम की वजह से मौसम बदल सकता है. इसका असर बिहार में भी पड़ सकता है.

पिछले 24 घंटे में कैसा रहा तापमान?

मौसम विभाग की माने तो, रविवार को राज्य का अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस कैमूर में दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 17.5 से 23 डिग्री के बीच रहा. मौसम के इस बदलाव से कुछ इलाकों में दिन के तापमान में हल्की गिरावट भी देखने को मिल सकती है. मौसम विभाग की ओर से यह भी संभावना दताई गई है कि राज्य में मौसम का बदला हुआ मिजाज 11 मार्च की रात तक बना रह सकता है. 12 मार्च के बाद मौसम के फिर सामान्य होने की उम्मीद जताई जा रही है.

Also Read: मंदिर में भजन गाते-गाते अचानक फूट-फूटकर रोने लगीं मैथिली ठाकुर, कहा- पता नहीं क्या हो रहा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >