Bihar Ka Mausam: अगले दो दिन कैसा रहेगा बिहार का मौसम? IMD ने जारी की बड़ी चेतावनी

Bihar Ka Mausam: बिहार में बारिश का दौर फिलहाल थमा हुआ है. कुछ ही जिलों में छिटपुट बारिश हो रही है. इस बीच मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए अलर्ट जारी कर दिया है. दरअसल, अगले दो दिनों तक मौसम में कोई खास बदलाव नहीं होने की संभावना है. हालांकि, 2 अक्टूबर के बाद फिर आंधी पानी का दौर शुरू हो सकता है.

Bihar Ka Mausam: बिहार में इन दिनों बारिश का दौर थमा हुआ है. लेकिन कई जिलों में बादल छाए रह रहे हैं. इस बीच मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए अलर्ट जारी कर दिया है. मौसम विभाग की माने तो, अगले दो दिनों में मौसम में कोई खास बदलाव नहीं होगा. लेकिन कुछ जिलों में बादल छाए रह सकते हैं. इसके साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा और बादल गरजने की संभावना जताई गई है.

2 अक्टूबर से मौसम बिगड़ने की संभावना

इसके साथ ही मौसम विभाग की माने तो, अधिकतर हिस्सों में गर्म और उमस भरे मौसम के कारण ‘असुविधा का स्तर’ ‘बहुत अधिक’ बने रहने का पूर्वानुमान है. कुछ जगहों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान है. हालांकि, 2 अक्टूबर से एक बार फिर से मानसून की गतिविधियां तेज हो सकेगी. भारी बारिश की संभावना जताई गई है. लेकिन तब तक उमस और हल्की फुल्की बारिश हो सकती है.

अब तक 30 प्रतिशत तक हुई बारिश

सितंबर के आखिरी हफ्ते तक बिहार में बारिश गायब सी हो गई थी. इस बार अब तक पूरे सीजन में 30 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई. किसान चिंतित थे और खेतों में पानी की कमी से फसलों पर असर पड़ रहा था. हालांकि, मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में एक बार फिर निम्न दबाव का क्षेत्र एक्टिव हुआ है. इसके असर से निचले वायुमंडल में पुरवैया हवाओं ने नमी बढ़ा दी है. यही वजह है कि मानसून लौटने से पहले बिहार को भिगोने आ रहा है.

लोगों को दी गई सलाह

2 से 6 अक्टूबर के बीच मौसम खराब बने रहने की संभावना को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने की सलाह दी गई है. निचले इलाके में रहने वाले लोगों से सुरक्षित जगहों पर जाने, खुले बिजली के तारों से दूर रहने, ठनका के दौरान खेतों में या फिर बाहर नहीं रहने और पूरी तरह से सावधानी बरतने की अपील की गई है. इसके अलावा किसी भी आपात स्थिति में हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करने की सलाह दी गई.

Also Read: Bihar Crime News: भागलपुर में थानाध्यक्ष सस्पेंड, जबरन वसूली और फर्जी केस का लगा आरोप

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >