Bihar Ka Mausam: बिहार में बदलेगा मौसम का मिजाज, अगले 48 घंटे के लिए मौसम सेवा केंद्र ने जारी किया अलर्ट

Bihar Ka Mausam: बिहार में अगले दो दिनों तक मौसम शुष्क और हल्का ठंडा बना रहेगा. राज्य के कई जिलों में धुंध रहने की संभावना है. उत्तरी हिस्सों में 40 किमी/घंटा तक की तेज हवा चल सकती है. दिन का तापमान 26-30°C और रात का तापमान 10-15°C के बीच रह सकता है.

Bihar Ka Mausam: बिहार मौसम सेवा केंद्र ने लेटेस्ट पूर्वानुमान में बताया है कि अगले 48 घंटों के दौरान राज्य में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. अधिकांश जिलों में धुंध छाया रहेगा. सुबह और शाम के समय कई इलाकों में ठंड महसूस की जाएगी. दिन के तापमान में ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है.

40 किमी प्रति घंटे की गति से चल सकती है पछुआ हवा

मौसम विभाग के अनुसार बिहार के उत्तरी जिलों जैसे पश्चिम चम्पारण, पूर्वी चम्पारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी और अररिया में उत्तर-पश्चिम दिशा से मध्यम से तेज गति की हवा चलने की संभावना है. हवा की रफ्तार 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. तेज हवा चलने से सुबह के समय धुंध घट सकती है, लेकिन शाम होते-होते फिर से हल्की धुंध बढ़ने की संभावना है.

बिहार मौसम सेवा केंद्र का अलर्ट

कैसा रहेगा तापमान का हाल

बिहार के अधिकांश हिस्सों में अगले 48 घंटो के दौरान दिन का अधिकतम तापमान 26 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा. पटना, गया, दरभंगा और भागलपुर जिलों में दिन में हल्की गर्माहट महसूस होगी. रात होते ही तापमान में गिरावट आएगी. दूसरी तरफ दक्षिण बिहार के गया, नवादा, जमुई और बांका जिलों में रात का न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. राज्य के बाकी हिस्सों में न्यूनतम तापमान 12 से 15 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है, जिससे हल्की ठंड बढ़ सकती है.

इसे भी पढ़ें: Siwan Loot: सिवान में दिनदहाड़े 15 लाख की लूट, बिहार पुलिस को अपराधियों की खुली चुनौती

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >