बिहार में 30-40 KMPH की रफ्तार से चलेगी हवा, 15 से ज्यादा जिलों में बारिश का येलो अलर्ट

Bihar Ka Mausam: बिहार में अगले 24 घंटे में मौसम बदल सकता है. मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने कई जिलों में वज्रपात, मेघगर्जन और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की तेज हवा चलने की चेतावनी जारी की है. पटना समेत कई जिलों में अगले चार दिनों तक आंशिक बादल छाए रहने का अनुमान है.

Bihar Ka Mausam: बिहार में मौसम का मिजाज बदलने वाला है. मौसम विज्ञान केंद्र पटना की ओर से जारी ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक राज्य के कई जिलों में वज्रपात, मेघगर्जन और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है. यह चेतावनी 9 मार्च से 10 मार्च सुबह तक के लिए जारी की गई है.

उत्तर और पूर्वी बिहार के जिलों में मौसम को लेकर विशेष सतर्क रहने की सलाह दी गई है. जिन जिलों में मौसम का असर देखने को मिल सकता है उनमें सीतामढ़ी, शिवहर, पूर्वी चंपारण, मधुबनी, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, अररिया, किशनगंज, कटिहार, खगड़िया, भागलपुर, मुंगेर, जमुई और बांका शामिल हैं.

मौसम विज्ञान केंद्र पटना का अलर्ट

इन जिलों में कोई चेतावनी नहीं

मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने पश्चिम और दक्षिण बिहार के जिलों में फिलहाल कोई चेतावनी नहीं जारी किया है. इनमें पश्चिम चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, वैशाली, पटना, भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल, जहानाबाद, गया, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय और बेगूसराय शामिल हैं.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

तापमान पर क्या अपडेट

तापमान की बात करें तो रविवार को बिहार का सबसे कम न्यूनतम तापमान 17.5 डिग्री सेल्सियस सहरसा के अगवानपुर में दर्ज किया गया. पटना में अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री रहा.

पटना के लिए अगले चार दिनों का पूर्वानुमान भी जारी किया गया है. 9 मार्च को आंशिक बादल छाए रहेंगे और तापमान 23 से 33 डिग्री के बीच रहेगा. 10 मार्च को भी आंशिक बादल के साथ तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं दिखेगा. 11 मार्च को आसमान में ज्यादा बादल रह सकते हैं. 12 मार्च को फिर से आंशिक बादल रहने का अनुमान है.

इसे भी पढ़ें:  UPSC के 301वें रैंक पर दो आकांक्षा सिंह का दावा, सोमवार को आयोग बताएगा सच्चाई

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >