Bihar Ka Mausam: पहाड़ों पर बर्फबारी से बिहार में 7 और 8 जनवरी को गलन वाली ठंड, इन जिलों में 10 तक मौसम विभाग का अलर्ट

Bihar Ka Mausam: बिहार में ठंड का डबल अटैक अभी जारी रहेगा. मौसम विभाग की तरफ से अगले दो दिनों के लिए अलर्ट जारी किया गया है. इसके साथ ही अगले 4 दिनों में 2 से 4 डिग्री तक पारा गिरने की संभावना जताई गई है. पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी की वजह से बिहार में कंपकंपी वाली ठंड पड़ रही.

Bihar Ka Mausam: बिहार में ठंड का डबल अटैक जारी है. कोल्ड डे जैसी स्थिति के साथ-साथ घने कोहरे की मार भी झेलनी पड़ रही है. इस बीच मौसम विभाग की तरफ से ठंड को लेकर बड़ा अपडेट जारी किया गया है. मौसम विभाग की माने तो, 7 और 8 जनवरी को बिहार में कोल्ड डे जैसी स्थिति रहेगी. पछुआ हवा के चलने से ऐसी स्थिति बनी रहेगी.

मौसम विभाग के वैज्ञानिकों की माने तो, पश्चिमी विक्षोभ के उत्तरी भारत के ऊपर से गुजरने के चलते पहाड़ों पर बर्फबारी हुई है. साथ ही पछुआ हवा पाकिस्तान से चलकर जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान होते हुए बिहार तक पहुंच रही है. इस वजह से राज्य के कई जिलों में घने कोहरे की स्थिति के साथ कोल्ड डे का अलर्ट भी जारी किया गया है.

अगले 4 दिनों में कैसा रहेगा मौसम?

विभाग के अनुसार, बिहार में अगले 4 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की आशंका है. अधिकतम तापमान में किसी खास बदलाव के आसार नहीं हैं. इस तरह अगले चार दिन रात में अधिक ठंड पड़ने के आसार हैं. सुबह के समय पाला पड़ने की भी आशंका है. राज्य के अनेक जगहों में मध्यम से घना स्तर का कोहरा छाये रहने की संभावना है.

आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के उत्तरी और दक्षिण-पश्चिम बिहार में कोल्ड डे की स्थिति बन सकती है. सबसे कम न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस गयाजी में दर्ज हुआ.

इन जिलों में 10 जनवरी तक की चेतावनी

बिहार के 5 जिलों पटना, समस्तीपुर, गयाजी, मुजफ्फरपुर और सहरसा में मौसम विभाग की तरफ से 10 जनवरी तक के लिए अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान सभी पांच जिलों में कोल्ड डे जैसी स्थिति रहने की संभावना है. इसके साथ ही 15 जनवरी से पहले लोगों को कंपकंपी वाली ठंड से छुटकारा मिलने की संभावना नहीं जताई गई है.

Also Read: Bihar Bhumi: विजय सिन्हा ने अधिकारियों को 15 जनवरी तक का दिया अल्टीमेटम, जमीन के मामले नहीं निपटाए तो होगी ये कार्रवाई

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Preeti dayal

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >