Bihar Rain Alert: बिहार के इन 19 जिलों में होगी भारी बारिश! IMD ने जारी किया अलर्ट

Bihar Rain Alert: बिहार में गर्मी से जूझ रहे लोगों के लिए राहत और सतर्कता दोनों की खबर है. मौसम विभाग ने उत्तर और पूर्वी बिहार के 19 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है, वहीं पटना समेत दक्षिण बिहार के कई जिलों में हीटवेव को लेकर ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है.

Bihar Rain Alert: भीषण गर्मी से जूझ रहे बिहार के लोगों के लिए राहत और चुनौती दोनों साथ आई हैं. मौसम विभाग ने बुधवार को राज्य के उत्तर और पूर्वी हिस्सों के 19 जिलों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है, वहीं पटना समेत दक्षिण बिहार के 19 जिलों के लिए हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है.

उत्तर और पूर्वी जिलों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और आंधी-बारिश की संभावना है. वहीं दक्षिणी हिस्सों में सूर्य की तीखी किरणें और गर्म पछुआ हवाएं लोगों को बेहाल कर रही हैं.

बारिश और लू दोनों का अलर्ट एक साथ

राज्य में मौसम की यह असमान स्थिति मानसून की कमजोर सक्रियता और पश्चिमी रेगिस्तानी हवाओं के प्रभाव के कारण बनी है. उत्तर और पूर्वी जिलों में बंगाल की खाड़ी से आ रही नम हवाएं हल्की बारिश ला रही हैं, जबकि दक्षिण बिहार के इलाकों में नमी की भारी कमी और धूप के कारण तापमान 42 डिग्री तक पहुंच गया है.

पिछला 24 घंटे: हीटवेव की मार

मंगलवार को रोहतास 42.4 डिग्री तापमान के साथ राज्य का सबसे गर्म जिला रहा. गया और पटना का तापमान भी 40 डिग्री के पार दर्ज किया गया. लू की स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं है और बुधवार शाम तक गर्म हवाओं के थपेड़े जारी रहेंगे.

कब मिलेगी राहत?

मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार की रात से दक्षिण बिहार के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है, जबकि गुरुवार को आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है. हालांकि उमस से राहत की उम्मीद कम है. उत्तर और पूर्वी बिहार में तेज बारिश और वज्रपात का अलर्ट गुरुवार तक जारी रहेगा. मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि 17 जून के आसपास पूर्णिया और किशनगंज से मानसून की बिहार में औपचारिक एंट्री हो सकती है.

इस दोराहे पर खड़ा मौसम बिहारवासियों के लिए फिलहाल राहत और संकट दोनों लेकर आया है. एक ओर जहां कुछ जिलों को ठंडी फुहारों की उम्मीद है, वहीं कई इलाकों में गर्मी का कहर अभी जारी है.

Also Read: पोस्टिंग स्थल के पास मिलेगा सरकारी आवास, महिला कर्मियों के लिए नीतीश कैबिनेट का बड़ा फैसला

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >