Bihar Rain Alert: बिहार के इन 22 जिलों में भयंकर बारिश मचाएगी तबाही! आंधी-तूफान के साथ बिजली गिरने का भी अलर्ट

Bihar Rain Alert: बिहार में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है और अगले 24 से 36 घंटे बेहद अहम माने जा रहे हैं. मौसम विभाग ने राज्य के 22 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. कई इलाकों में तेज हवा और जलजमाव की आशंका जताई गई है, वहीं मुंगेर में नदी पर बना डायवर्सन बह जाने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है.

Bihar Rain Alert: बिहार में मानसून ने पूरी रफ्तार पकड़ ली है और अगले कुछ घंटों में हालात और बिगड़ सकते हैं. मौसम विभाग ने राज्य के 22 जिलों में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. साथ ही आकाशीय बिजली गिरने और 30 से 40 किमी/घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है. वहीं, पटना सहित 16 जिलों में यलो अलर्ट घोषित किया गया है, जहां हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. हालांकि, उमस से राहत के संकेत फिलहाल नहीं दिख रहे हैं.

मुंगेर में टूटा नदी पर बना अस्थायी डायवर्सन

मुंगेर जिले में मानसून की पहली मार बुनियादी ढांचे पर पड़ी. गुहिया नदी पर बना अस्थायी डायवर्सन गुरुवार को तेज पानी के बहाव में बह गया. यह डायवर्सन खड़गपुर-तारापुर मार्ग पर महकोला बासा के पास बना था. इसके टूटने से सड़क संपर्क पूरी तरह बाधित हो गया है. स्कूल जा रहे कई बच्चे बीच रास्ते फंस गए. स्थानीय ग्रामीणों ने अपनी जान जोखिम में डालकर बच्चों को नदी पार कराया. इस घटना ने बारिश से पहले ही सिस्टम की पोल खोल दी है.

बीते 24 घंटे में मौसम रहा शुष्क, रोहतास सबसे गर्म

हालांकि पिछले 24 घंटे में राज्य के किसी भी जिले में बारिश नहीं हुई. कई जिलों में पारा 35 डिग्री तक पहुंच गया. रोहतास सबसे गर्म रहा, जबकि बांका में सबसे कम 31 डिग्री तापमान दर्ज किया गया.

आगे क्या है मौसम का प्लान

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, अगले 24 से 36 घंटे उत्तर और दक्षिण बिहार के कई जिलों में तेज बारिश हो सकती है. 28 जून के बाद पटना और आसपास के जिलों में जोरदार बारिश की संभावना जताई गई है. हवा की दिशा पूर्वी रहेगी और नमी की मात्रा सुबह 90-95% व दोपहर में 40-50% के बीच रह सकती है. बदलते मौसम के इस मिजाज के बीच प्रशासन के लिए यह अलर्ट की घड़ी है. आम लोगों को भी सतर्क रहने की जरूरत है, खासकर आकाशीय बिजली और तेज बहाव वाले क्षेत्रों में.

Also Read: कोई 23 की उम्र में बना अफसर, कोई फैसलों से मचाता है हलचल! जानिए बिहार कैडर के 8 दबंग IAS के बारे में…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >