Bihar Rain Alert: बिहार के इन 19 जिलों में तेज हवा के साथ भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने जारी किया अलर्ट

Bihar Rain Alert: दक्षिण बिहार में एक बार फिर मौसम करवट ले रहा है. शनिवार को मौसम विभाग ने राज्य के 19 जिलों में तेज बारिश और हवाओं को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. वहीं, उत्तर बिहार के जिलों में हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं, लेकिन उमस से राहत फिलहाल मुश्किल नजर आ रही है.

Bihar Rain Alert: शनिवार को मौसम विभाग ने दक्षिण बिहार के 19 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी करते हुए येलो अलर्ट घोषित किया है. इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है. वहीं, उत्तर बिहार के जिलों में फिलहाल मौसम सामान्य रहने का अनुमान है, हालांकि हल्की बारिश या बूंदाबांदी से इनकार नहीं किया जा सकता.

शुक्रवार को पटना और मोतिहारी में अच्छी बारिश देखने को मिली, जबकि किशनगंज और नालंदा जैसे जिलों में सूरज की तेज किरणें बरसीं. समस्तीपुर और अररिया में भी हल्के बादल छाए रहे.

नवादा में सबसे अधिक 58.4 मिमी वर्षा

नवादा में सबसे अधिक 58.4 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई. गया में 36.2 मिमी, भोजपुर में 26.4 मिमी, जमुई में 20.6 मिमी और मधेपुरा में 18.6 मिमी बारिश हुई. हालांकि पूरे राज्य में अब तक सामान्य से 40% कम बारिश हुई है. इस सीजन में जहां 207.3 मिमी बारिश होनी चाहिए थी, वहां अब तक सिर्फ 123 मिमी दर्ज की गई है.

पिछले 24 घंटे में सबसे गर्म जिला रहा मोतिहारी

मोतिहारी 36 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म जिला रहा, जबकि पटना का तापमान 35.5 डिग्री रहा. सबसे ठंडा रहा बांका, जहां पारा 32.3 डिग्री तक पहुंचा.

अगले 48 घंटे अहम

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के वैज्ञानिक आशीष कुमार ने बताया कि राज्य में अगले दो दिनों तक अच्छी बारिश होने की संभावना है. हालांकि इसके बाद बारिश की तीव्रता घटेगी और मौसम धीरे-धीरे सामान्य होगा. मानसून ट्रफ लाइन अभी दक्षिण बिहार के करीब सक्रिय है, जिससे इन इलाकों में बारिश की गतिविधि जारी है.

जुलाई में भी सूखा सा हाल

जुलाई में औसतन 340.5 मिमी बारिश होती है, लेकिन इस बार ऐसा होता नहीं दिख रहा. वैज्ञानिकों के मुताबिक मानसून ट्रफ रेखा उत्तर बिहार की तरफ नहीं पहुंच रही है और वेदर सिस्टम झारखंड, ओडिशा और छत्तीसगढ़ की ओर ज्यादा सक्रिय है, जिससे बिहार में अपेक्षाकृत कम वर्षा हो रही है.

Also Read: बिहार में वोटर लिस्ट सुधार के लिए 5 आसान तरीके, जो हर मतदाता को जानना है जरूरी…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >