Bihar Rain Alert: बिहार के सभी जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, जानिए अगले पांच दिनों तक कैसा रहेगा मौसम...

Bihar Rain Alert: बिहार में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है. राज्य के सभी जिलों में अगले पांच दिनों तक रुक-रुककर बारिश के आसार हैं. मौसम विभाग ने आज येलो अलर्ट जारी करते हुए कई जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी दी है.

Bihar Rain Alert: बिहार में मानसून ने पूरी रफ्तार पकड़ ली है. राज्य के सभी 38 जिलों में आज (गुरुवार) के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. अगले पांच दिनों तक पूरे बिहार में बादल छाए रहने और हल्की से भारी बारिश के आसार हैं.

कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को कटिहार, कैमूर और रोहतास में भारी बारिश हो सकती है. वहीं शनिवार को गया, नवादा, कैमूर, रोहतास और शेखपुरा में तेज बारिश की संभावना जताई गई है. इन इलाकों में वज्रपात और तेज़ हवाओं को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है.

ट्रफ लाइन और पुरवैया से बन रहा बारिश का माहौल

बंगाल की खाड़ी से आ रही पुरवैया हवाएं और मानसूनी ट्रफ लाइन के सक्रिय होने से बिहार में लगातार बादल छा रहे हैं. ट्रफ लाइन इस समय श्रीगंगानगर से होते हुए पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी तक फैली है, जिससे पूरे राज्य में नमी युक्त हवाओं का असर बना हुआ है.

छपरा सबसे गर्म, बांका सबसे ठंडा

बीते 24 घंटे में छपरा 35.2 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म जिला रहा, जबकि बांका में तापमान 32.0 डिग्री रहा. वहीं, पटना, भागलपुर, मुंगेर, बेतिया, मुजफ्फरपुर और किशनगंज में रुक-रुक कर बारिश होती रही.

पटना का मौसम कैसा रहेगा?

राजधानी पटना में भी बादलों की मौजूदगी बनी रहेगी. 32 से 34 डिग्री के बीच अधिकतम और 25 से 26 डिग्री के बीच न्यूनतम तापमान रहने की संभावना है हल्की से मध्यम बारिश के साथ उमस का भी असर बना रह सकता है.

मौसम विभाग की सलाह

मौसम विभाग ने आम लोगों से अपील की है कि वज्रपात और भारी बारिश के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहें. बिना जरूरत खुले में निकलने से बचें और प्रशासन की चेतावनियों का पालन करें. मौसम विभाग ने साफ किया है कि 7 जुलाई तक बिहार का मौसम ऐसा ही बना रहेगा- बादल, बारिश और राहत की फुहारों के साथ.

Also Read: मनीष कश्यप जनसुराज में इस दिन होंगे शामिल, प्रशांत किशोर से मुलाकात के बाद तारीख का कर दिया ऐलान…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >