Bihar Rain Alert: प्रचंड गर्मी के बीच मौसम लेगा करवट, बिहार के इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी

Bihar Rain Alert: बिहार में भीषण गर्मी और लू से राहत के फिलहाल कोई आसार नहीं हैं. अगले 48 घंटे तक प्रदेश के कई हिस्सों में हीट वेव का असर बना रहेगा. हालांकि कुछ जिलों में बारिश की हल्की संभावना है और 17 जून तक मानसून के प्रवेश की उम्मीद जताई जा रही है.

Bihar Rain Alert: बिहार के लोगों को फिलहाल भीषण गर्मी और उमस से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है. प्रदेश के 17 जिलों में शुक्रवार को भी हीट वेव का येलो अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे तक गर्म हवा और उच्च तापमान से सतर्क रहने की चेतावनी दी है.

हालांकि, राज्य के कुछ इलाकों में हल्की राहत के संकेत मिल रहे हैं. किशनगंज, अररिया, पूर्वी और पश्चिमी चंपारण में शुक्रवार को बारिश की संभावना है. इन जिलों में तेज हवाएं चल सकती हैं और तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट संभव है.

हवा में भी बना है भारीपन

राजधानी पटना में जहां तेज धूप के साथ गर्मी लोगों को परेशान करेगी, वहीं शाम के समय बादल छाने और हल्की फुहारें गिरने की उम्मीद जताई गई है. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के कारण हवा में भारीपन बना हुआ है. इसी कारण पूरे राज्य में उमस की स्थिति बनी रहेगी.

13 से 14 जून के बीच बारिश की शुरुआत

मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि 13 जून से पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान और सारण में आंधी-पानी के साथ बिजली गिरने की आशंका है. वहीं, 14 जून को सीतामढ़ी, मधुबनी, दरभंगा, वैशाली, मुजफ्फरपुर और शिवहर में बारिश हो सकती है.

इस दिन से लोगों को मिलेगी भीषण गर्मी से राहत

माना जा रहा है कि 15 से 17 जून के बीच राज्य में मानसून की पूरी तरह से एंट्री हो जाएगी. इसके बाद तापमान में स्पष्ट गिरावट दर्ज की जाएगी और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिल सकती है. फिलहाल, दक्षिण और मध्य बिहार में लोगों को लू और तेज धूप से सतर्क रहने की जरूरत है. पटना समेत 17 जिलों में हीट वेव की स्थिति अगले दो दिन बनी रहेगी.

Also Read: बिहार के इन जिलों में अगले 48 घंटे में होगी भारी बारिश! मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >