Bihar Rain Alert: अगले 48 घंटे में बदलेगा बिहार का मौसम, इन 20 जिलों में होगी भारी बारिश

Bihar Rain Alert: बिहार में गर्मी से फिलहाल राहत मिलने के आसार नहीं हैं. मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार को कुछ जिलों में हल्की बारिश हो सकती है, लेकिन व्यापक स्तर पर मौसम सामान्य बना रहेगा. 10 जून के बाद ही मौसम में बड़ा बदलाव संभव है.

Bihar Rain Alert: बिहार में गर्मी का कहर फिलहाल थमने वाला नहीं है. मौसम विभाग की ताज़ा जानकारी के अनुसार, रविवार को राज्य के 14 जिलों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है, लेकिन व्यापक स्तर पर बारिश की उम्मीद नहीं की जा रही है. मौसम विज्ञान केंद्र ने स्पष्ट किया है कि राज्य के अधिकतर हिस्सों में मौसम सामान्य बना रहेगा और गर्मी से तत्काल राहत के संकेत नहीं हैं.

पिछले 24 घंटे में किसी भी जिले में नहीं हुई बारिश

पिछले 24 घंटे में राज्य के किसी भी जिले में बारिश दर्ज नहीं की गई है. सभी जिलों में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा. रोहतास शनिवार को सबसे अधिक गर्म रहा, जहां का तापमान 39.9 डिग्री दर्ज किया गया. पटना और गया का तापमान 38.5 डिग्री, जबकि मुजफ्फरपुर में 36.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. राजधानी पटना में सुबह से तेज धूप और दोपहर में उमस भरी गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया.

10 जून तक बारिश की संभावना नहीं

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, 7 से 10 जून तक राज्य का मौसम लगभग सामान्य बना रहेगा और किसी भी जिले में भारी बारिश की संभावना नहीं है. फिलहाल बिहार के ऊपर कोई सक्रिय चक्रवाती सिस्टम नहीं बना है, जिस कारण बारिश नहीं हो रही है. उत्तर भारत से उठ रही गर्म हवाएं बिहार तक पहुंच रही हैं, जिससे तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है.

10 जून की रात से बदलेगा मौसम

हालांकि 10 जून की रात के बाद से मौसम में बदलाव की संभावना जताई गई है. बंगाल की खाड़ी की ओर से एक नया सिस्टम बनने के संकेत मिल रहे हैं. इस सिस्टम के प्रभाव से बिहार के उत्तरी और पूर्वी जिलों में सबसे पहले मानसूनी बारिश की शुरुआत हो सकती है. इसके बाद यह बारिश धीरे-धीरे राज्य के अन्य हिस्सों में भी फैल सकती है.

फिलहाल राज्यवासियों को गर्मी से राहत के लिए कुछ दिन और इंतजार करना होगा. मौसम वैज्ञानिकों की नजर लगातार बदलते सिस्टम पर बनी हुई है और अगले सप्ताह के अंत तक अच्छी बारिश की उम्मीद की जा रही है.

Also Read: बिहार के इस शहर को मिलेगा ट्रैफिक जाम से निजात, 6 अरब की लागत से बनेगा 12.8 KM लंबा ग्रीनफील्ड बाईपास

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >