Bihar Rain Alert: बिहार के इन 14 जिलों में अगले तीन घंटे में होगी भयंकर बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

Bihar Rain Alert: बिहार के 14 जिलों में मौसम विभाग ने तात्कालिक चेतावनी जारी की है. अगले तीन घंटे में वज्रपात और भारी बारिश की आशंका जताई गई है. विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की है.

Bihar Rain Alert: बिहार में मौसम एक बार फिर करवट ले रहा है. गुरुवार दोपहर मौसम विभाग ने राज्य के 14 जिलों में अगले तीन घंटे के भीतर वज्रपात और भारी बारिश की आशंका जताते हुए तात्कालिक चेतावनी जारी की है. चेतावनी के तहत इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट लागू कर दिया गया है. विभाग ने लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने और सतर्क रहने की सलाह दी है.

इन 14 जिलों में तात्कालिक चेतावनी

मौसम विभाग ने जिन जिलों में तात्कालिक चेतावनी जारी की है, उनमें सारण, पटना, भोजपुर, बक्सर, शेखपुरा, लखीसराय, जमुई, बांका, बेगूसराय, खगड़िया, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया और कटिहार शामिल हैं. इन इलाकों में अचानक मौसम बदल सकता है और तेज बारिश के साथ 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं.

सरकार और प्रशासन अलर्ट मोड में

विभाग के अनुसार, इन जिलों में वज्रपात की भी संभावना है, जो जानलेवा साबित हो सकती है. बीते वर्षों में राज्य में वज्रपात के कारण सैकड़ों लोगों की जान जा चुकी है. इसे ध्यान में रखते हुए सरकार और प्रशासन अलर्ट मोड में आ गए हैं.

आज राज्य के 19 जिलों में येलो अलर्ट

इधर, राज्य के अन्य 19 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है, जहां सामान्य बारिश की संभावना बनी हुई है. खासकर किशनगंज, अररिया, भागलपुर और जमुई जैसे जिलों में तेज बारिश की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन ने निगरानी बढ़ा दी है.

अगले 48 घंटों में राज्य के अधिकतर इलाकों के तापमान में बढ़ोतरी

मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले 48 घंटों में राज्य के अधिकतर इलाकों में तापमान में 1 से 2 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है. इससे उमस भरी गर्मी और अधिक परेशान कर सकती है. गुरुवार को पटना और आसपास के इलाकों में दिनभर बादल छाए रहे, लेकिन तेज धूप के कारण लोगों को राहत नहीं मिली. उधर, नेपाल में हो रही भारी बारिश के कारण कोसी और गंगा जैसी प्रमुख नदियों के जलस्तर में वृद्धि देखी जा रही है. इससे बिहार के सीमावर्ती जिलों में बाढ़ का खतरा भी मंडराने लगा है.

Also Read: बिहार विधानसभा में हंगामे के बीच तेजप्रताप ने विजय सिन्हा को किया प्रणाम, डिप्टी CM ने थपथपाई पीठ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >