Bihar Weather: कोहरा गहराया, तापमान लुढ़का और शीतलहर... जानिए अगले 7 दिनों तक कैसा रहेगा बिहार का मौसम

Bihar Weather: बिहार में ठंड और कोहरे का असर तेजी से बढ़ने लगा है. सुबह-शाम घनी ठिठुरन के साथ कई जिलों में दृश्यता घट रही है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक तापमान में और गिरावट और शीतलहर चलने की चेतावनी जारी की है.

Bihar Weather: बिहार में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है. सुबह-शाम ठिठुरन बढ़ने के साथ कोहरा भी अपना असर दिखाने लगा है. मौसम विभाग ने चेतावनी देते हुए लोगों को गर्म कपड़ों में बाहर निकलने की सलाह दी है. विभाग के अनुसार, शुक्रवार से राज्य के एक-दो हिस्सों में सुबह के समय हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा छाया रहेगा, हालांकि दिन चढ़ने के बाद आसमान साफ होता जाएगा.

अगले सात दिनों तक कैसा रहेगा मौसम?

अगले सात दिनों तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहने वाला है. फिलहाल तीन से चार दिनों तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है, लेकिन गिरावट का क्रम जारी रहेगा. गुरुवार को राज्य के अधिकांश शहरों में तापमान नीचे आया.

किशनगंज में दर्ज किए गए अधिकतम और न्यूनतम तापमान

गुरुवार को बिहार का न्यूनतम तापमान 08.3 से 13.7 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज हुआ, जबकि अधिकतम तापमान 25.5 से 28.0 डिग्री सेल्सियस तक रहा. राज्य का सबसे कम और सबसे अधिक तापमान दोनों ही किशनगंज में दर्ज किए गए (08.3°C और 28.0°C). वहीं पटना में दृश्यता घटकर 300 मीटर रह गई, जिससे सुबह के वक्त लोगों को आवागमन में दिक्कतें हुईं.

पटना के अधिकतम तापमान में 1.6°C की गिरावट

पटना में शुक्रवार को हल्का कोहरा बने रहने की संभावना है, लेकिन दिन में धूप निकलने से राहत मिलेगी. गुरुवार को पटना के अधिकतम तापमान में 1.6°C की गिरावट आई और न्यूनतम तापमान 13.7°C तक पहुंच गया, जिसमें हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई.

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, आने वाले दिनों में तापमान और नीचे जा सकता है. बारिश के कोई संकेत नहीं हैं, परंतु कोहरे के कारण ठिठुरन जरूर बढ़ेगी. विभाग ने अगले 2 से 3 दिनों में शीतलहर चलने की आशंका जताई है, जिससे अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट हो सकती है.

Also Read: 10 गनर, हूटर वाली गाड़ी, प्रोटोकॉल पर 5 लाख खर्च… बिहार का फर्जी IAS ऐसे करता था भौकाल टाइट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >