Bihar Ka Mausam: बिहार में अगले 48 घंटे शीतलहर का अलर्ट, 4 डिग्री तक और गिरेगा पारा, मौसम विभाग की बड़ी चेतावनी

Bihar Ka Mausam: बिहार में ठंड का तापमान अभी और गिरने वाला है. मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे के लिये बड़ा अलर्ट जारी किया है. इस दौरान 4 डिग्री सेल्सियस तक पारा गिर सकता है. इसके साथ ही राज्य में शीतलहर जैसी स्थिति बनी रहेगी.

Bihar Ka Mausam: बिहार में ठंड को लेकर हालात बिगड़ते ही जा रहे हैं. मौसम विभाग की माने तो, अगले सात दिनों तक राहत मिलने की संभावना नहीं है. इसके साथ ही अभी तापमान और भी गिरने की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले 48 घंटों में 4 डिग्री सेल्सियस तक पारा और भी गिर सकता है. इसके साथ ही अगले सात दिनों तक लगभग सभी जिलों में शीतलहर जैसी स्थिति बनी रहेगी.

मौसम विभाग का पूर्वानुमान

पटना मौसम विभाग के अनुसार, सर्द पछुआ हवा चलने की वजह से हालात बिगड़े हुए हैं. आज 2 से 3 डिग्री तक तापमान में गिरावट की संभावना जताई गई थी. लेकिन रविवार के बाद 2 से 4 डिग्री तक गिरावट हो सकती है. तापमान गिरने और सर्द पछुआ हवा चलने की वजह से ही शीतलहर की स्थिति बनी रहेगी. राज्य में बिगड़ते मौसम को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है. जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी जा रही है.

क्या कहना है मौसम वैज्ञानिकों का?

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, सुबह और देर रात के समय कोहरे का असर ज्यादा रहेगा. शुक्रवार को 4.4 डिग्री सेल्सियस के साथ समस्तीपुर सबसे ठंडा जिला है. कई इलाकों में विजिबिलिटी बेहद कम हो सकती है, जिससे सड़क और रेल यातायात प्रभावित होने की आशंका है. दिन चढ़ने के साथ मौसम कुछ हद तक साफ रह सकता है. इस दौरान राज्य में न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है.

पिछले 24 घंटे में कैसा रहा मौसम?

पिछले 24 घंटे में बिहार में मौसम की बात करें तो, 21 जिलों में न्यूनतम तापमान लगभग 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा. आज पटना सहित 23 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया था. इन इलाकों में हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा छाए रहने और सुबह के समय ठंड और धुंध का ज्यादा असर महसूस किये जाने की संभावना जताई गई थी. जिसके बाद आज सुबह से कुछ ऐसी ही स्थिति देखने के लिये मिल रही है.

पटना में मौसम का हाल

पटना में मौसम की बात करें तो, सुबह-सुबह पूरी राजधानी कोहरे की चादर में लिपटी रही. दिन चढ़ने पर भी कुछ खास बदलाव नहीं देखा जा रहा है. जिसके कारण विजिबिलिटी कम हो गई है. इसके साथ ही हवा चलने की वजह से लोगों को काफी ज्यादा ठंड महसूस हो रही है. धूप नहीं निकलने की वजह से लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं.

Also Read: Bihar News: बिहार में दिल झकझोर देने वाली घटना, बेटे ने लगाई फांसी, लाश से लिपटकर रोते-बिलखते मां ने भी तोड़ा दम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >