Bihar Ka Mausam: बिहार में आज से इस दिन तक आफत बनकर चलेगी पछुआ हवाएं, 4 डिग्री तक गिरेगा पारा, मौसम विभाग की चेतावनी

Bihar Ka Mausam: दिसंबर महीने की शुरुआत होते ही बिहार में ठंड बढ़ने लगी है. इस बीच मौसम विभाग की माने तो, आज से दो दिनों तक पछुआ हवाएं लोगों को परेशान करने वाली है. इसके साथ ही लगभग 4 डिग्री सेल्सियस तक पारा गिर सकता है.

Bihar Ka Mausam: बिहार में दिसंबर महीने की शुरुआत से ही मौसम का मिजाज बदलने लगा है. तापमान में गिरावट से ठंड बढ़ने लगी है. इस बीच मौसम विभाग ने बड़ी चेतावनी जारी कर दी है. दरअसल, बिहार में आज से पछुआ हवाएं लोगों को परेशान कर सकती है. आज से दो दिनों तक इसका असर राज्य में रहेगा. इसके साथ ही लगभग 4 डिग्री सेल्सियस तक बिहार में पारा गिर सकता है.

मौसम विभाग ने दी चेतावनी

मौसम विभाग की माने तो, करीब 12 से 15 किलोमीटर की रफ्तार से 5 और 6 दिसंबर को पछुआ हवाएं चल सकती है. जिसके कारण सुबह और शाम के वक्त पहले से भी ज्यादा ठिठुरन महसूस होगी. इसके साथ ही दोपहर के वक्त धूप खिलने के बावजूद ठंड महसूस होगी. इसके साथ ही विजिबिलिटी भी कम रहने की संभावना जताई गई है, जिसके कारण लोगों को सावधानी बरतते हुए ही गाड़ी चलाने की अपील की जा रही है.

पिछले 24 घंटे में कैसा रहा मौसम?

इसके साथ ही पिछले 24 घंटे में मौसम की बात करें तो, भागलपुर जिला सबसे ज्यादा ठंडा जिला रहा. यहां का तापमान लगभग 9.9 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया. साथ ही बेतिया, पटना, बेगूसराय, किशनगंज समेत 10 जिलों में कोहरा छाया रहा. इसके अलावा कई जिलों में तापमान 10 डिग्री के आस-पास ही बना हुआ है. उन जिलों में पश्चिम चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी समेत अन्य जिले शामिल हैं.

अगले तीन से चार दिनों में कैसा रहेगा तापमान?

बिहार में अगले 3 से 4 दिनों तक के लिये मौसम विभाग ने बड़ी चेतावनी जारी कर दी है. मौसम विभाग की माने तो, अगले कुछ दिनों तक तापमान में लगातार गिरावट जारी रहेगी. खासकर पछुआ हवाएं चलने की वजह से तापमान में गिरावट जारी रहेगी. लेकिन दोपहर के वक्त धूप खिलने से लोगों को थोड़ी राहत मिल सकेगी. इसके अलावा पटना में मौसम की बात करें तो, जिले का न्यूनतम तापमान लगभग 11 से 12 डिग्री सेल्सियस तक बना रह सकता है. इसके साथ ही कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम रहने से लोगों को सतर्क रहने की अपील की गई है.

Also Read: IIT Bihta में खुला बिहार का पहला Zen Z पोस्ट ऑफिस, अब इस जिले की बारी, क्या-क्या सुविधा होगी जानें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >