Bihar Ka Mausam: बिहार में अगले 7 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम? 31 दिसंबर को कोल्ड डे की चेतावनी, सफर पर संकट

Bihar Ka Mausam: पूरे बिहार में सर्द का सितम लोगों को झेलना पड़ रहा. ऐसे में मौसम विभाग की माने तो, अगले 7 दिनों में मौसम में कोई खास बदलाव की संभावना नहीं जताई गई है. इसके साथ ही 31 दिसंबर को कोल्ड डे की चेतावनी जारी की गई है.

Bihar Ka Mausam: बिहार के अलग-अलग जिलों में कंपकंपी वाली ठंड ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा है. यूं कहे तो पूरे बिहार में कोल्ड डे जैसी स्थिति है. घना कोहरा और दिन में कम तापमान की वजह से जनजीवन प्रभावित हो रहा है. आईएमडी पटना के अनुसार, अगले 7 दिनों के दौरान प्रदेश का मौसम शुष्क बना रहेगा. आज मंगलवार को राज्य के अधिकतर भागों के कुछ जगहों में कोल्ड-डे जैसी स्थिति होने की संभावना जताई गई थी.

बुधवार को कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग ने यह भी संभावना जताई है कि बुधवार को राज्य के उत्तर और दक्षिण-पश्चिम जिलों के कई जगहों में घना कोहरा छाया रह सकता है. साथ ही साल के पहले दिन एक जनवरी को बिहार के उत्तर मध्य, उत्तर पश्चिम, दक्षिण मध्य और दक्षिण पश्चिम भागों में कई जगहों और उत्तर पूर्व और दक्षिण पूर्व हिस्सों में कुछ जगहों पर घना कोहरा छाये रहने की आशंका है.

पिछले 24 घंटे में कैसा रहा मौसम?

पिछले 24 घंटे में बिहार के मौसम को लेकर विभाग की तरफ से बताया गया कि सोमवार को पूरे बिहार में दिन का तापमान सामान्य से चार से लेकर 10.3 डिग्री तक कम हुआ है. दिन रात के पारे में अंतर कम हो जाने से कनकनी बढ़ गयी है. सबसे कम न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस फारबिसगंज (अररिया) में दर्ज किया गया है. साथ ही सफर पर भी संकट आ पड़ी है. राजधानी 17 तो संपूर्ण क्रांति पहुंची 16 घंटे देरी से पहुंच रही, जिससे लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही.

पटना में मौसम का हाल

पटना में मौसम की बात करें तो, विभाग ने संभावना जताई है कि मौसम अगले चार दिनों तक कोई राहत देने के मूड में नहीं है. मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, पटना सहित आस-पास के इलाकों में सर्द हवाओं का दौर जारी रहेगा. दिन में मौसम साफ होने की संभावना नहीं है. एक जनवरी को भी धूप नहीं खिलने से कोल्ड-डे की स्थिति बन सकती है.

मौसम वैज्ञानिकों ने क्या बताया?

मौसम वैज्ञानिकों ने यह भी बताया कि एक पश्चिमी विक्षोभ मध्य क्षोभमंडलीय पछुआ हवाएं चल रही है. उप हिमालयी पश्चिम बंगाल के ऊपर हवा का चक्रवाती परिसंचरण अब उत्तरी बांग्लादेश के ऊपर फैला हुआ है. शहर में बीते एक सप्ताह से धूप नहीं निकल रही है. इस कारण अधिकतम तापमान में कोई बढ़ोतरी नहीं हो रही. लोगों को दिन में भी ठंडक का सामना करना पड़ रहा है. मौसम पूर्वानुमान के अनुसार अभी एक सप्ताह तक धूप निकलने की संभावना कम है.

Also Read: Bihar Liquor Ban: सर्द भरी रात में कंबल में छुपाकर ला रहे थे अंग्रेजी शराब, भारत-नेपाल बॉर्डर पर पकड़ाए

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >