Bihar Ka Mausam: बिहार में ठंड का डबल अटैक, 30 दिसंबर को 20 जिलों के लिये मौसम विभाग का अलर्ट, पछुआ हवाएं बनी आफत

Bihar Ka Mausam: बिहार में इन दिनों ठंड का डबल अटैक लोगों को सहना पड़ रहा है. कोल्ड डे के साथ-साथ घने कोहरे की मार भी झेलनी पड़ रही है. इस बीच मौसम विभाग ने 30 दिसंबर को 20 जिलों के लिये अलर्ट जारी कर दिया है.

Bihar Ka Mausam: बिहार में मौसम का डबल अटैक कोल्ड डे और घने कोहरे के रूप में जारी है. ऐसे में मौसम विभाग की माने तो, बिहार में घने कोहरे की स्थिति लगातार तीन जनवरी तक जारी रहने के आसार हैं. आने वाले पांच दिन के लिए बिहार में ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है. इस दौरान कई जगहों पर कोल्ड डे की आशंका भी है. ऐसे मौसम को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है.

इन 20 जिलों के लिये अलर्ट जारी

इसके साथ ही पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने 30 दिसंबर को बिहार के 20 जिलों के लिये बड़ा अलर्ट जारी कर दिया है. दरअसल, पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, गोपालगंज, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सीवान, मुजफ्फरपुर, सारण, दरभंगा, वैशाली, समस्तीपुर, सुपौल, मधेपुरा, सहरसा, खगड़िया, अररिया, पूर्णिया, किशनगंज और कटिहार में घने कुहासे को लेकर चेतावनी जारी की गई है.

बिहार में क्यों पड़ रही जोरदार ठंड?

मौसम विज्ञान केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार एक पश्चिमी विक्षोभमध्य क्षोभमंडलीय पछुआ हवाएं चल रही हैं. उप हिमालयी पश्चिम बंगाल के ऊपर हवा का चक्रवाती परिसंचरण अब उत्तरी बांग्लादेश के ऊपर फैला हुआ है. एक ऊपरी हवा चक्रवाती परिसंचरण पूर्वोत्तर असम और आस-पास के इलाकों में फैला हुआ है. इसके कारण अभी सर्दी का प्रकोप चल रहा है.

आगे कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अगले चार दिनों में शहर के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की क्रमिक बढ़ोतरी दर्ज की जा सकेगी. आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार 30 और 31 को लगभग पूरे राज्य में घना कोहरा छाये रहने का पूर्वानुमान है. एक जनवरी को भी राज्य के अधिकतर जिलों में घना कोहरा छाये रहने की संभावना है. घने कोहरे का यह दौर तीन जनवरी तक जारी रहने की आशंका है.

रविवार को पटना में जम्मू जैसी ठंड

पटना में रविवार को इस मौसम का तीसरा का सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया. मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार रविवार को शहर में कोल्ड-डे जैसी स्थिति बनी. खास बात यह रही कि पटना का अधिकतम तापमान दिल्ली, जम्मू जैसे प्रमुख शहरों से भी कम दर्ज किया गया. रविवार को पटना का न्यूनतम तापमान 10.9 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान सामान्य से 6.3 डिग्री कम दर्ज किया गया.

Also Read: Pink Bus In Bihar: बिहार में महिला ड्राइवर ने संभाली पिंक बस की स्टीयरिंग, जल्द ही सड़कों पर भरेंगी फर्राटा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >