बिहार में घने कोहरे का कहर: पटना-आरा में 7 गाड़ियां आपस में टकराईं, ट्रक काटकर ड्राइवर का किया गया रेस्क्यू

Bihar Accident News: बिहार में सुबह-सुबह घने कोहरे और तेज ठंड ने जनजीवन प्रभावित किया है. 10 से ज्यादा शहरों में विजिबिलिटी बेहद कम रही, जबकि कोहरे के कारण फोरलेन सड़कों पर कई हादसे हुए हैं. आरा और पटना में 7 गाड़ियां आपस में टकरा गईं.

Bihar Accident News: बिहार में मौसम ने अचानक सख्त रुख अपना लिया है. शुक्रवार सुबह राज्य के 10 से अधिक शहरों में घना कोहरा छाया रहा, जिससे आम जनजीवन के साथ-साथ सड़क यातायात भी प्रभावित हुआ. बेगूसराय और बक्सर में स्थिति सबसे गंभीर रही, जहां विजिबिलिटी लगभग शून्य दर्ज की गई. घने कोहरे के कारण कई इलाकों में वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा और अलग-अलग जगहों पर हादसे भी हुए.

आरा-मोहनिया फोरलेन पर चार गाड़ियां आपस में टकराईं

आरा-मोहनिया फोरलेन पर कोहरे के चलते चार वाहन आपस में टकरा गए. आरा के कोइलवर पुल की ओर से छपरा मोड़ की तरफ आ रही एक कंटेनर सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा भिड़ी. टक्कर इतनी तेज थी कि कंटेनर का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. हादसे के बाद कंटेनर में ड्राइवर और क्लीनर फंस गए, जिन्हें मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल भेजा.

पटना में तीन गाड़ियां आपस में टकराईं

इसी तरह पटना जिले के बाढ़ अनुमंडल अंतर्गत मोकामा थाना क्षेत्र में फोरलेन पर कोहरे ने कहर बरपाया. यहां दो ट्रक और एक हाइवा के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई. दुर्घटना में तीनों वाहनों के अगले हिस्से बुरी तरह टूट गए. हादसे में दो चालकों के पैर टूट गए, जबकि दो खलासी गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

पछुआ हवाओं के कारण बढ़ी ठंड

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में पछुआ हवाओं के कारण ठंड में तेजी से इजाफा हुआ है. पहाड़ी इलाकों से आ रही ठंडी हवाओं ने कनकनी बढ़ा दी है. समस्तीपुर जिले का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पांच जिलों में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है.

समस्तीपुर के पूसा में 7.9 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया, जिसे इस मौसम के शुरुआती ठंडे दिनों में से एक माना जा रहा है. मौसम विज्ञान केंद्र ने चेतावनी दी है कि उत्तर-पूर्व बिहार के जिलों में आज भी घना कोहरा छाए रहने की संभावना है, जिससे विजिबिलिटी शून्य तक पहुंच सकती है.

Also Read: Video: ‘शराब पीकर जाइए पुलिस नहीं पकड़ेगी…’, बिहार में शराबबंदी पर जीतन राम मांझी का बड़ा बयान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >