Bihar Ka Mausam: बिहार के इन 13 जिलों में आज घने कोहरे का अलर्ट, 20-21 जनवरी के बाद फिर गिरेगा पारा, मौसम विभाग की जानिए चेतावनी

Bihar Ka Mausam: बिहार के अलग-अलग जिलों में फिलहाल लोगों को ठंड से राहत मिली हुई है. सुबह और शाम के वक्त कनकनी महसूस हो रही लेकिन दोपहर में धूप खिलने से राहत मिल जा रही. इस बीच मौसम विभाग ने आज राज्य के 13 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में घने कोहरे की स्थिति बनी रह सकती है.

Bihar Ka Mausam: बिहार के 13 जिलों में आज मौसम विभाग ने घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में बक्सर, भोजपुर, पटना, बेगूसराय, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गयाजी, अरवल, जहानाबाद, नालंदा, नवादा और शेखपुरा शामिल है. सुबह के वक्त ज्यादा घना कोहरा होने की वजह से विजिबिलिटी कम रह सकती है, इसकी वजह से लोगों से सावधानी बरतते हुए ही गाड़ी चलाने की अपील की गई है.

बिहार में 20-21 जनवरी के बाद बढ़ सकती है ठंड

मौसम विभाग की तरफ से यह भी संभावना जताई गई है कि बिहार में 20-21 जनवरी के बाद फिर मौसम में बदलाव हो सकता है. एक बार फिर ठंड से कनकनी बढ़ सकती है. यानी कि ठंड से अभी पूरी तरह लोगों को छुटकारा नहीं मिल पाया है. मौसम वैज्ञानिकों की माने तो, उत्तर-पश्चिमी हवाओं के प्रभाव से ठंड एक बार फिर बढ़ सकती है. साथ ही दो पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से इसका असर 19 और 21 जनवरी की रात से देखने के लिए मिल सकेगा. इसके साथ ही तापमान में भी उतार-चढ़ाव अभी जारी रहने की संभावना जताई गई है.

पिछले 24 घंटे में बिहार का मौसम

बिहार में पिछले 24 घंटे में मौसम की बात करें तो, सबसे ठंडा राजगीर (नालंदा) रहा. यहां का न्यूनतम तापमान 5.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इसके अलावा अन्य जिलों की बात करें तो मौसम विभाग के मुताबिक, सबौर (भागलपुर) में 5.5 डिग्री, जीरोदेई (सीवान) में 7.1 डिग्री, डेहरी (रोहतास) में 7.6 डिग्री सेल्सियस, शेखपुरा में 6.2 डिग्री सेल्सियस समेत 21 जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया.

पटना में मौसम का हाल

पटना में मौसम की बात करें तो लगातार तापमान इन दिनों सामान्य बना हुआ है. दोपहर के वक्त अच्छी धूप खिलने की वजह से लोगों को ठंड से ज्यादा परेशानी नहीं हो रही लेकिन कनकनी बनी हुई है. मौसम विभाग की माने तो, जिले में घने कोहरे और ठंड का असर बना रहेगा. सुबह और शाम के तापमान में गिरावट भी दर्ज की जाएगी, जिससे कनकनी बढ़ने की संभावना जताई गई है.

Also Read: किशनगंज में अंतरराष्ट्रीय ऊंट तस्करी का पर्दाफाश, तंग हालत में ट्रक से मिले 12 ऊंट, 3 तस्कर अरेस्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >