Bihar Ka Mausam: बिहार में अगले 5 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम? विभाग ने जारी की बड़ी चेतावनी

Bihar Ka Mausam: बिहार में ठंड को लेकर तापमान नॉर्मल बना हुआ है. मौसम विभाग की माने तो, अगले 5 दिनों तक मौसम के मिजाज में कुछ खास बदलाव होने की संभावना नहीं है. पिछले 24 घंटे में नालंदा जिले का राजगीर सबसे ज्यादा ठंडा रहा.

Bihar Ka Mausam: बिहार में अगले पांच दिनों तक के लिए मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी किया है. विभाग के मुताबिक, अगले पांच दिनों के दौरान राज्य के अलग-अलग जगहों के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होने की संभावना है. सुबह और शाम लोगों को ज्यादा ठंड महसूस होगी. लेकिन दोपहर में अच्छी धूप खिली रहेगी, जिससे ठंड का असर बेहद कम महसूस होगा.

बिहार में फिर ठंड बढ़ने की संभावना

मौसम विभाग की तरफ से यह भी संभावना जताई गई है कि जनवरी लास्ट या फिर फरवरी के पहले वीक में थोड़ी ठंड बढ़ सकती है. अभी मौसम में बदलाव नहीं होने की वजह वैज्ञानिकों ने बताया कि बिहार में कोई भी पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव नहीं है. इसके साथ ही शुष्क हवाएं चल रही, जिससे ठंड का असर कम हो गया है. पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से ठंड बढ़ती है लेकिन इसके कमजोर होने से तापमान सामान्य बना हुआ है.

पिछले 24 घंटे में कैसा रहा तापमान?

पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के अधिकतर जगहों के अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव दर्ज नहीं किया गया. सबसे कम न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री शुक्रवार को नालंदा के राजगीर में दर्ज किया गया. सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 28.1 डिग्री कैमूर में दर्ज किया गया. राज्य का न्यूनतम तापमान 7.3 से 13.3 डिग्री के बीच रहा. जबकि राज्य का अधिकतम तापमान 24-28.1 डिग्री के बीच रहा.

पटना में मौसम का हाल

पटना में मौसम को लेकर विभाग का पूर्वानुमान है कि ठंड अभी बढ़ने के आसार नहीं है. इसके साथ ही कोई अलर्ट भी जारी नहीं किया गया है. सुबह के वक्त हल्की कोहरे की स्थिति रह सकती है. लेकिन फिर धूप खिलने से लोगों को राहत मिल जा रही है. तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा. शनिवार को बगहा, बोतिया, गोपालगंज समेत बाकी के कई जिलों में भी कोहरे की स्थिति रही.

Also Read: JP Ganga Path: दो फेज में इस तरह होगा जेपी गंगा पथ का एक्सटेंशन, अप्रैल से शुरू होगा काम, क्या मिला आदेश?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >