बिहार में 2 दिन तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, इन जिलों में अगले 48 घंटे के बाद बदलेगा मौसम

Bihar Ka Mausam: होली के बाद बिहार में लोगों को गर्मी का एहसास ज्यादा हो रहा. लेकिन इस बीच मौसम विभाग की तरफ से अलर्ट जारी किया गया है. विभाग की माने तो, 2 दिन राज्य के अलग-अलग जिलों में तेज आंधी और जोरदार बारिश हो सकती है. अगले 48 घंटे के बाद मौसम में बदलाव की चेतावनी जारी की गई है.

Bihar Ka Mausam: बिहार में मौसम का मिजाज जल्द ही बदलने वाला है. अभी लोगों को गर्मी का एहसास हो रहा लेकिन जल्द ही इससे राहत भी मिलने वाली है. 48 घंटे बाद बिहार के मौसम में बदलाव का पूर्वानुमान जारी किया गया है. आईएमडी पटना की तरफ से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 9 से 11 मार्च के बीच बिहार के अलग-अलग इलाकों में बारिश के आसार हैं.

बिहार के इन हिस्सों में बारिश का अलर्ट

9 और 10 मार्च को उत्तर-मध्य और उत्तर-पूर्व जिलों में कई जगहों पर बारिश होने की संभावना है. जबकि 11 मार्च को पूर्वी और मध्य बिहार के अधिकतर जिलों के कुछ जगहों पर बारिश होने का पूर्वानुमान है. आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई जगहों के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 1-3 डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना है.

शुक्रवार को कैसा रहा तापमान?

मौसम विभाग की माने तो, शुक्रवार को राज्य का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया. मोतिहारी सबसे ज्यादा गर्म रहा. यहां का तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जबकि फारबिसगंज में 33.2, किशनगंज में 32, सहरसा के अगवानपुर में 31.3, वाल्मीकिनगर और पूर्णिया में 33, सुपौल में 31.7 और पटना का तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस रहा. इसके अलावा बाकी के जिलों में 30 से 31 डिग्री के बीच ही तापमान दर्ज किया गया.

अगले 24 घंटे में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के मुताबिक, आज राज्य के कई जगहों के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी होने की संभावना है. लेकिन इसके बाद तापमान में कुछ खास बदलाव की संभावना नहीं जताई गई है. 9 मार्च को मौसम में बदलाव होगा और मधुबनी, सुपौल, अररिया और किशनगंज में तेज आंधी और बारिश की चेतावनी जारी की गई. इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे का रफ्तार से हवा चलने की भी संभावना है.

10 और 11 मार्च को इन जिलों में अलर्ट

इसके बाद 10 मार्च को सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, पूर्णिया और कटिहार में आंधी और बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. जबकि 11 मार्च को कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गया, नवादा, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, पूर्णिया और कटिहार में चेतावनी जारी की गई है.

Also Read: अमृतसर से कटिहार होकर न्यू जलपाईगुड़ी जाने वालों के लिए खुशखबरी, देखिये ट्रेन नंबर और टाइमिंग

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >