Bihar Job: बिहार के युवाओं का रुकेगा पलायन, IT पॉलिसी लागू होने के बाद अब पांच शहरों में होगा ये काम

Bihar Job: बिहार में आइटी पॉलिसी 2024 लागू होने के बाद आइटी क्षेत्र में निवेश, रोजगार बढ़ाने के लिए राज्य सरकार ने हर निवेशकों के लिए कई सुविधाएं बढ़ायी हैं. इसमें सब्सिडी का प्रावधान किया गया है.

Bihar Job: बिहार में आइटी कंपनियों को अपना दफ्तर खोले जाने के उद्देश्य से आइटी विभाग मुंबई, चेन्नई, बेंगलुरु, पुणे और हैदराबाद में रोड शो आयोजित करेगा. सरकार की योजना बिहार को पूर्वी भारत में आइटी निवेश और रोजगार सृजन के पसंदीदा केंद्र के तौर पर विकसित करने की है. इसके लिए सूचना प्रावैधिकी विभाग ने अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है. आइटी पॉलिसी लागू होने के बाद विभाग ने यह निर्णय लिया है. रोड शो में निवेशकों को आइटी क्षेत्र में रोजगार सृजन करने के लिए आमंत्रित किया जायेगा.

रोड शो का मकसद

विभाग के मुताबिक रोड शो से बिहार में निवेशकों, व्यवसायियों और प्रौद्योगिकी कंपनियों के बीच सीधा संपर्क का मार्ग खुलेगा तथा राज्य में निवेश की संभावना बढ़ेगी. विभाग से अधिकारियों को इन राज्यों में भेजा जायेगा, जहां वह बड़ी कंपनियों के साथ मिलकर बिहार की संभावनाओं पर भी चर्चा करेंगे और रोड शो के माध्यम से कंपनियों को बिहार में आने के लिए आकर्षित भी करेंगे.

बिहार में निवेशों करने पर मिलेगी यह सुविधाएं

बिहार में आइटी पॉलिसी 2024 लागू होने के बाद आइटी क्षेत्र में निवेश, रोजगार बढ़ाने के लिए राज्य सरकार ने हर निवेशकों के लिए कई सुविधाएं बढ़ायी हैं. इसमें सब्सिडी का प्रावधान किया गया है. पॉलिसी के मुताबिक पूंजी निवेश सब्सिडी 30 प्रतिशत, ब्याज अनुदान सब्सिडी 10 प्रतिशत, लीज रेंटल सब्सिडी 50 प्रतिशत पांच साल के लिए, बिजली बिल सब्सिडी 25 प्रतिशत पांच वर्षों के लिए और रोजगार सृजन सब्सिडी पांच वर्षों तक काम कर रहे लोगों को 5000 प्रति कर्मचारी प्रति माह पांच वर्ष तक इपीएफ का सरकार देगी.

बिहार के युवाओं का रुकेगा पलायन

विभाग के मुताबिक आइटी पॉलिसी लागू होने के बाद बिहार में कई कंपनियों ने निवेश करने का मन बनाया है. जल्द ही और निवेशक बढ़ेंगे और बिहारी युवाओं के लिए नये-नये रोजगार का सृजन होगा. वर्तमान में आइटी के क्षेत्र में जो भी युवा काम या पढ़ाई करना चाहते हैं. उनकी पहली पसंद बेंगलुरु जैसे शहर हैं, लेकिन अब सरकार के निर्णय और निवेशकों के बढ़ रहे आकर्षण के बाद बिहार से युवाओं का पलायन भी रुकेगा और उन्हें बिहार में आइटी कंपनियों में काम करने का मौका मिलेगा.

इसे भी पढ़ें: पवन सिंह के बाद सियासत में उतरा एक और भोजपुरी सुपरस्टार, जानिए किस सीट से ठोक सकते हैं ताल

Bihar Land Survey: भूमि सर्वे में’लाल निशान’ से दूर होगा ‘दाखिल-खारिज वाला खेल, जानें मामला

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >