बिहार में होगा 6000 करोड़ रुपये का निवेश, लगेंगी 29 फैक्ट्रियां, हजारों युवाओं को मिलेगा रोजगार

Bihar Industrial Projects: बिहार में नए-नए उद्योग लगाने के लिए सरकार की तरफ से कई योजनाएं लाई जा रहीं हैं. ऐसे में अब खबर है कि राज्य में 6000 करोड़ रुपये का इनवेस्टमेंट किया जाएगा. बिहार में 29 तरह की फैक्ट्रियां लगाई जायेंगी, जिससे लगभग 3000 हजार युवाओं को रोजगार मिलेगा.

Bihar Industrial Projects: बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार (BIADA) की परियोजना समाशोधन समिति (PCC) की बैठक हुई. इसमें 29 इंडस्ट्रियल प्रोजेक्ट्स को स्वीकृति दी गई. साथ ही इसके स्थापना के लिए लगभग 37.95 एकड़ औद्योगिक भूमि आवंटित की गई. इसके अलावा उद्योगों की जल्द स्थापना और संचालन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्लग एंड प्ले शेड्स के आवंटन को भी स्वीकृति प्रदान की गई.

लगभग 3000 हजार युवाओं को रोजगार

प्रस्तावित परियोजनाओं के माध्यम से राज्य में लगभग 6000 करोड़ रुपये का निवेश हो सकेगा, जिससे करीब 3000 लोगों के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध होने की संभावना है. यह निवेश बिहार के औद्योगिक विकास को नई गति प्रदान करने के साथ-साथ राज्य की अर्थव्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाएगा.

उद्योग मंत्री ने क्या कहा?

उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने कहा कि बिहार में लगातार बढ़ता औद्योगिक निवेश राज्य की उद्योग-अनुकूल नीतियों और निवेशकों के बढ़ते विश्वास का परिचायक है. उन्होंने कहा कि स्वीकृत परियोजनाएं बिहार को आधुनिक औद्योगिक और विनिर्माण केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं. इन परियोजनाओं से स्थानीय युवाओं के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार और कौशल विकास के अवसर उपलब्ध होंगे. साथ ही राज्य में औद्योगिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी.

बिहार की अन्य ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

इन परियोजनाओं को मिली स्वीकृति

समिति की तरफ से स्वीकृत परियोजनाओं में प्रमुख रूप से एडवांस्ड मेडिकल टेक्नोलॉजी, खाद्य प्रसंस्करण, टेक्सटाइल, रासायनिक विनिर्माण, प्लास्टिक उत्पाद निर्माण, ऑप्टिकल एमिशन स्पेक्ट्रोमीटर निर्माण, इलेक्ट्रिक वाहन, फर्नीचर और फिक्स्चर, लिथियम-आयन बैटरी, कंप्रेस्ड बायो गैस (CBG) और जनरल मैन्युफैक्चरिंग शामिल है. इन परियोजनाओं के माध्यम से राज्य के औद्योगिक आधार को और अधिक मजबूती मिलेगी और स्थानीय स्तर पर आर्थिक गतिविधियों का विस्तार होगा.

यहां स्थापित की जायेंगी इंडस्ट्रियल यूनिट्स

जानकारी के मुताबिक, ये इंडस्ट्रियल यूनिट्स राज्य के अलग-अलग औद्योगिक क्षेत्रों में स्थापित की जायेंगी. इनमें प्रमुख रूप से IA सिकंदरपुर, IA हथुआ फेज-3, IA फारबिसगंज, IA लोहट फेज-1, IA बरियारपुर और IA फतुहा शामिल है.

प्रमुख स्वीकृत यूनिट्स में Ampera Life India Pvt. Ltd. (अब तक के निवेश में सबसे बड़ा प्रस्ताव), Shri Shirdi Sainath Power Infratech Pvt. Ltd., Rungta Irrigation Ltd., M/S Pankaj Traders, Anvira Green Energy Pvt. Ltd., Sangam Industries, Kalayan Plasto Industries और Lisica Chemicals Pvt. Ltd., सहित अन्य कंपनियां शामिल हैं.

Also Read: पटना के इस इलाके की बदलेगी तस्वीर, बिल्डिंग के तोड़े जायेंगे बाउंड्री वॉल, चौड़ी होंगी सड़कें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Preeti dayal

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >