16, 17 और 18 मार्च को बिहार के कई जिलों आंधी-तूफान के साथ बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

Bihar IMD Alert: बिहार में मौसम एक बार फिर बदलने वाला है. पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने कई जिलों के लिए आंधी, बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी की है. कुछ जगहों पर 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है. लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

Bihar IMD Alert: बिहार में मौसम का मिजाज बदलने वाला है. पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले कुछ दिनों के लिए कई जिलों में आंधी, बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी की है. विभाग के अनुसार 16 मार्च से 17 मार्च तक कुछ जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है और तेज हवा भी चल सकती है. पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक राज्य के कई जिलों में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है. इसके साथ ही वज्रपात और मेघगर्जन भी हो सकता है. खासकर पूर्वी और दक्षिणी बिहार के जिलों में मौसम का असर ज्यादा देखने को मिल सकता है.

इन जिलों में बारिश का अलर्ट

पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने पटना, गया, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, जमुई, बांका, मुंगेर, भागलपुर, खगड़िया, बेगूसराय, सहरसा, सुपौल, मधेपुरा, अररिया, पूर्णिया, कटिहार और किशनगंज में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है. मौसम विभाग के अनुसार 17 मार्च से 18 मार्च के बीच भी राज्य के कई जिलों में मौसम इसी तरह बना रह सकता है. इस दौरान हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने की संभावना है.

कैसा रहा मौसम का हाल

बीते 24 घंटे के मौसम के आंकड़ों के मुताबिक राज्य में हल्की बारिश कुछ जगहों पर दर्ज की गई है. सबसे ज्यादा बारिश नालंदा जिले के नंगरनौसा में 36.4 मिमी दर्ज की गई. इसके अलावा बिहारशरीफ, सिलाव, रहुई और हिलसा में भी अच्छी बारिश हुई है. तापमान की बात करें तो पिछले दिनों राज्य में अधिकतम तापमान करीब 34.9 डिग्री सेल्सियस कैमूर जिले में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान रोहतास के डेहरी में 19 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

पटना के मौसम के बारे में जानिये

पटना के मौसम की बात करें तो यहां अगले कुछ दिनों तक आसमान में बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है. 12 से 16 मार्च के बीच अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है. मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि आंधी या बिजली गिरने की स्थिति में खुले स्थानों से दूर रहें और सुरक्षित जगह पर रुकें.

इसे भी पढ़ें: पटना में बिना गैस दिए ही भेज दिया डिलीवरी सक्सेसफुल का मैसेज, डिलीवरी बॉय पर हुई FIR

पटना से सुपौल तक गैस सप्लाई पर डीएम सख्त, अफसरों की छुट्टियां रद्द, गड़बड़ी करने वाले नपेंगे

पूर्णिया में बोले सीएम नीतीश, अगले 5 साल में 1 करोड़ युवाओं को मिलेगी नौकरी और रोजगार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >