बिहार होमगार्ड में बंपर बहाली, 13,500 नए जवानों की भर्ती की तैयारी, जानिए अब प्रतिदिन कितना रुपया मिलेगा

Bihar Home Guard Bharti: बिहार में होमगार्ड की बड़े पैमाने पर बहाली जारी है. वर्ष 2026-27 में 13,500 नए नामांकन का लक्ष्य रखा गया है, जबकि 2025 में जारी 15 हजार पदों में से 11,438 अभ्यर्थियों का चयन हो चुका है. कर्तव्य भत्ता भी बढ़ाकर 1121 रुपये प्रतिदिन कर दिया गया है.

Bihar Home Guard Bharti: बिहार पुलिस में बंपर बहाली के साथ ही होमगार्ड यानी गृहरक्षक के बड़े पैमाने पर भर्ती की प्रक्रिया जारी है. गृह विभाग ने आगामी वित्तीय वर्ष 2026-27 में 13,500 होमगार्ड भर्ती का लक्ष्य रखा है. इससे युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे.

2025 के 15 हजार में से 11,438 का नामांकन पूरा

वर्ष 2025 में 15 हजार गृहरक्षकों के नामांकन के लिए विज्ञापन जारी किया गया था. अब तक 11,438 अभ्यर्थियों का नामांकन पूरा हो चुका है. यह प्रक्रिया राज्य के 34 जिलों में चल रही है. चयनित अभ्यर्थियों को बुनियादी प्रशिक्षण दिया जा रहा है.

लिपिक और अनुदेशक पदों पर भी भर्ती

बिहार गृह रक्षा वाहिनी में अधिनायक लिपिक के 128 पदों पर सीधी नियुक्ति के लिए विज्ञापन प्रकाशित किया गया है. वहीं अधिनायक अनुदेशक के 244 पदों के लिए अधियाचना बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग को भेजी जा चुकी है. इन पदों पर भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू होने की संभावना है.

33 जिलों में भवन और ट्रेनिंग सेंटर के लिए जमीन

विभागीय जानकारी के अनुसार, गृह रक्षा वाहिनी के भवन और प्रशिक्षण केंद्र के लिए 33 जिलों में जमीन प्राप्त कर ली गई है. शेष जिलों में भी जल्द भूमि उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है. इससे प्रशिक्षण व्यवस्था और मजबूत होगी.

सेना के रिटायर्ड ट्रेनर देंगे प्रशिक्षण

होमगार्ड के प्रशिक्षण को बेहतर बनाने के लिए सेना के सेवानिवृत्त अनुदेशकों की सेवा ली जाएगी. 50 रिटायर्ड ट्रेनरों को मानदेय पर प्रतिनियुक्ति की स्वीकृति दी गई है. इससे प्रशिक्षण की गुणवत्ता में सुधार की उम्मीद है.

कर्तव्य भत्ता बढ़कर 1121 रुपये प्रतिदिन

सरकार ने होमगार्ड का कर्तव्य भत्ता भी बढ़ा दिया है. पहले यह 774 रुपये प्रति कार्य दिवस (Per Working Day) था. अब इसे बढ़ाकर 1121 रुपये प्रतिदिन कर दिया गया है. इससे गृहरक्षकों को आर्थिक लाभ मिलेगा. राज्य सरकार का कहना है कि सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और युवाओं को अवसर देने के लिए यह कदम उठाया गया है. आने वाले समय में और भी सुधारात्मक कदम उठाए जाएंगे.

Also Read: 25 फरवरी को बिहार दौरे पर आ सकते हैं अमित शाह, इंडो-नेपाल बॉर्डर के वाइब्रेंट विलेज का करेंगे निरीक्षण

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >