Bihar Home Guard: बिहार पुलिस की तरह होमगार्ड जवानों को भी मिलेगा बीमा कवर, सरकार जल्द लेगी बड़ा फैसला

Bihar Home Guard: बिहार सरकार जल्द ही होमगार्ड जवानों को भी बिहार पुलिस की तरह बीमा योजना का लाभ देने जा रही है. उपमुख्यमंत्री सह गृहमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि इस पर विभागीय स्तर पर बातचीत चल रही है और जल्द फैसला लिया जाएगा.

Bihar Home Guard: बिहार में सुरक्षा व्यवस्था की रीढ़ माने जाने वाले होमगार्ड जवानों के लिए राहत भरी खबर है. राज्य सरकार जल्द ही होमगार्ड जवानों को भी बिहार पुलिस की तरह बीमा योजना का लाभ देने की तैयारी कर रही है. इस दिशा में विभागीय स्तर पर मंथन शुरू हो चुका है और अंतिम निर्णय जल्द लिए जाने की बात कही गई है.

होमगार्ड जवान के परिजनों को भी मिलेगा आर्थिक सुरक्षा

उपमुख्यमंत्री सह गृहमंत्री सम्राट चौधरी ने साफ कहा है कि होमगार्ड जवान भी कानून-व्यवस्था, आपदा प्रबंधन और चुनाव ड्यूटी जैसे जोखिम भरे कार्यों में पुलिस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करते हैं. ऐसे में अगर सेवा के दौरान किसी होमगार्ड जवान की मृत्यु होती है, तो उनके परिजनों को भी आर्थिक सुरक्षा मिलनी चाहिए. इसी उद्देश्य से उन्हें बीमा योजना के दायरे में लाने की प्रक्रिया शुरू की गई है.

36 पुलिसकर्मियों के परिजनों को दिया गया चेक

गृहमंत्री ने यह घोषणा पुलिस मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान की. इस मौके पर उन्होंने सेवा के दौरान शहीद हुए 36 पुलिसकर्मियों के परिजनों को बीमा मद से लगभग 25 करोड़ रुपये के चेक भी वितरित किए. उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि किसी भी सुरक्षा कर्मी के परिवार को मुश्किल समय में अकेला न छोड़ा जाए.

बिहार पुलिस के जैसा दिया जाएगा बीमा कवर

अधिकारियों के मुताबिक, प्रस्तावित योजना के तहत होमगार्ड जवानों को भी उसी तरह का बीमा कवर दिया जाएगा, जैसा बिहार पुलिस को मिलता है. इसमें ड्यूटी के दौरान मृत्यु या गंभीर दुर्घटना की स्थिति में परिजनों को एकमुश्त आर्थिक सहायता दी जाएगी. इससे होमगार्ड जवानों और उनके परिवारों में सुरक्षा और भरोसे की भावना मजबूत होगी.

जल्द हो सकती है घोषणा

सरकार का मानना है कि इस फैसले से होमगार्ड जवानों का मनोबल बढ़ेगा और वे और अधिक समर्पण के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर सकेंगे. फिलहाल गृह विभाग और पुलिस मुख्यालय स्तर पर योजना के प्रारूप को अंतिम रूप दिया जा रहा है. उम्मीद है कि जल्द ही इस पर औपचारिक घोषणा कर इसे लागू कर दिया जाएगा. यह कदम राज्य में सुरक्षा बलों के कल्याण की दिशा में एक अहम पहल माना जा रहा है.

Also Read: Nitish Kumar: नीतीश कुमार की सास का निधन, अंतिम विदाई के लिए बांस घाट पहुंचे CM, IGIMS में चल रहा था इलाज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >