Bihar Heavy Rain Alert: बिहार से गुजर रही मानसून ट्रफ लाइन से होगी भारी बारिश, आज 13 जिलों में IMD की चेतावनी

Bihar Heavy Rain Alert: बिहार में आज मौसम विभाग ने 13 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की. इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा और ठनका गिरने का अनुमान भी जताया. साथ ही अगले चार से पांच दिनों तक झमाझम बारिश की संभावना बनी रहेगी.

Bihar Heavy Rain Alert: बिहार में कुछ दिनों से मानसून की सक्रियता के कारण रुक-रुककर बारिश हो रही है. इसी क्रम में आज गयाजी और मुंगेर समेत 13 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. मौसम विभाग की माने तो, गयाजी, नवादा, वैशाली, औरंगाबाद, लखीसराय के कुछ जगहों पर भयंकर बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया.

इन जिलों में जारी येलो अलर्ट

इसके अलावा पटना, नालंदा, समस्तीपुर, मुंगेर, कैमूर, खगड़िया, रोहतास और जमुई जिले में येलो अलर्ट जारी किया गया. इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. इसके साथ ही बाकी के अन्य जिलों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होगी. हालांकि, पूरे बिहार में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने और ठनका गिरने की संभावना जताई गई है. दूसरी तरफ गुरुवार को पटना के न्यूनतम तापमान में 0.2, अधिकतम में 0.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई.

अब तक 27 प्रतिशत कम बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर बिहार के मुकाबले दक्षिण बिहार में अधिक बारिश होगी. अगले कुछ दिनों तक बिहार के अलग-अलग हिस्सों में भारी से मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में सामान्य तौर पर 690.9 एमएम बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन अब तक सिर्फ 507.7 एमएम बारिश हुई है. आंकड़े के मुताबिक अब तक 27 प्रतिशत कम बारिश हुई.

इस वजह से एक्टिव हुआ मानसून…

बिहार में एक बार फिर मानसून एक्टिव होने की वजह मौसम विभाग की तरफ से यह बताई गई कि बंगाल की खाड़ी से नमी लेकर हवा चल रही है, जो बिहार की ओर बढ़ रही है. इसके साथ ही मानसून ट्रफ लाइन भी उत्तर प्रदेश और बिहार के कई जिलों से गुजर रही है. जिसके कारण बिहार में अगले चार से पांच दिनों तक झमाझम बारिश का दौर देखा जाएगा.

Also Read: BJP मंत्री डॉ. प्रेम कुमार ने राहुल गांधी को बताया ‘पाकिस्तान की भाषा बोलने’ और ‘लोकतंत्र के हत्यारे’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >