बिहार में 6 से 9 जनवरी तक चलेगा विशेष अभियान, लाखों किसानों को मिलेगा लाभ

Bihar Government: बिहार में किसानों को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने के लिए एग्री स्टैक योजना पर तेजी से काम हो रहा है. मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने फार्मर रजिस्ट्री को चार दिनों में मिशन मोड में पूरा करने का निर्देश दिया है.

Bihar Government: बिहार में किसानों को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने की दिशा में लागू की जा रही एग्री स्टैक योजना की प्रगति की समीक्षा मंगलवार को मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की. बैठक में कृषि विभाग के प्रधान सचिव पंकज कुमार ने एग्री स्टैक और फार्मर रजिस्ट्री की स्थिति पर अपडेट दिया. मुख्य सचिव ने विभाग को टास्क दिया कि चार दिनों में मिशन मोड में फार्मर रजिस्ट्री का काम पूरा करें. अधिकतम किसानों को इसका लाभ मिल सके.

मुख्य सचिव ने ब्लॉक एवं जिला स्तर के संबंधित पदाधिकारियों के सहयोग से इस अभियान को सफलतापूर्वक पूरा करने के निर्देश भी दिया. मुख्य सचिव ने यह भी स्पष्ट किया कि यह कार्य विकास आयुक्त की निगरानी में संपन्न किया जायेगा.

कब से कब तक चलेगा अभियान

कृषि विभाग के प्रधान सचिव ने बताया कि बिहार के कुल 16664 गांवों में फार्मर रजिस्ट्री की प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है. अब तक कुल 576809 किसानों ने आवेदन किया है जिनमें से 406679 आवेदनों को ऑटो-अप्रूवल के माध्यम से स्वीकृति प्रदान की गयी है. बाकी किसानों के रजिस्ट्रेशन को जल्द पूरा करने के मकसद से कृषि विभाग ने छह से नौ जनवरी 2026 तक सभी जिलों में विशेष अभियान चलाने का निर्णय लिया है.

इस अभियान के तहत बचे हुए किसानों की फार्मर रजिस्ट्री की जायेगी. बैठक में अधिकारियों को बताया गया कि एग्री स्टैक का मकसद किसानों को सस्ता और आसान ऋण उपलब्ध कराना, उच्च गुणवत्ता वाले कृषि इनपुट्स तक उनकी पहुंच बढ़ाना, स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप कृषि सलाह देना और बाजारों तक बेहतर और अधिक पहुंच सुनिश्चित करना है. इसके साथ ही यह डिजिटल प्लेटफॉर्म सरकार के लिए भी किसान एवं कृषि केंद्रित योजनाओं की बेहतर योजना, निगरानी और क्रियान्वयन में सहायक सिद्ध होगा.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

फार्मर रजिस्ट्री से यह होगा लाभ

फार्मर रजिस्ट्री और यूनिक किसान आईडी के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जायेगा कि सही किसान को सही समय पर सब्सिडी, फसल बीमा, कृषि ऋण और अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके. इससे फर्जी लाभार्थियों पर भी रोक लगेगी और पारदर्शिता बढ़ेगी. बैठक में सभी जिलाधिकारी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए जुड़े थे.

इसे भी पढ़ें: बिना काम सर्किल ऑफिस का चक्कर लगाने पर होगी FIR, सीओ ने जारी किया आदेश

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >